{"_id":"664117c926ec3491c60a4844","slug":"rajendra-singh-became-the-head-of-ladhaan-pana-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-117571-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: राजेंद्र सिंह बने लाधान पाना के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: राजेंद्र सिंह बने लाधान पाना के प्रधान
Mon, 13 May 2024 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 13 May 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी में लाधान पाना की कार्यकारिणी के चुनाव के दौरान मौजूद लोग।
चरखी दादरी। शहर में लाधान पाना की पंचायत के प्रधान सतबीर सिंह की अध्यक्षता में रविवार को क्षेत्रवासियों की आयोजित की गई। इस दौरान प्रधान सतबीर ने अपना कार्यकाल समाप्त होने पर त्यागपत्र कार्यकारिणी को सौंपा। इसके बाद विचार-विमर्श कर राजेंद्र सिंह को लाधान पाना का प्रधान मनोनीत किया गया।
इनके नाम का प्रस्ताव सीताराम ने रखा, जिसका सभी मौजूद लोगों ने अनुमोदन कर दिया। इस दौरान महासचिव सुनील फौगाट को बनाया गया है। संजय फौगाट को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी सदस्यों में रणबीर सिंह, बिजेंद्र, ओमप्रकाश, सीताराम, सुरेंद्र सिंह को शामिल किया गया है।
प्रधान राजेंद्र सिंह ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसका ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन किया जाएगा। सामाजिक कार्यों के जरिये समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए स्वयं पहल कर सदस्यों और आम लोगों का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
लोगों ने उम्मीद जताई कि सबके सहयोग से यह संस्था अपनी भूमिका को बखूबी निभाएगी लेकिन इसके लिए सभी सदस्यों और पदाधिकारियों को भी हरसंभव सहयोग करना होगा। इस अवसर पर बिरजू फौगाट, मास्टर राजेश फौगाट, भूपेंद्र फौगाट, युद्धबीर सिंह, संदीप, महाबीर, रामेहर, सत्यनारायण, अधिवक्ता योगेंद्र सिंह, अक्षय, ओमी, रमेश फौगाट, बबल, पप्पल, पवन फौगाट, जेपी समेत कई लोग उपस्थित रहे।