फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rajasthan farmers jam 40-minute NH-334B in Charkhi Dadri on the administration's route divert

प्रशासन के रूट डायवर्ट करवाने पर राजस्थान के किसानों ने चरखी दादरी में 40 मिनट एनएच-334 बी को रखा जाम

Sat, 19 Dec 2020 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan farmers jam 40-minute NH-334B in Charkhi Dadri on the administration's route divert
Rajasthan farmers jam 40-minute NH-334B in Charkhi Dadri on the administration's route divert - फोटो : CharkhiDadri
टीकरी बॉर्डर से राजस्थान के शाहजहांपुर बॉर्डर पर जा रहे किसानों के काफिले ने चरखी दादरी जिला प्रशासन द्वारा रूट डायवर्ट करवाने पर एनएच-334 बी (नारनौल-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग) पर जाम लगा दिया। शुक्रवार शाम 7:20 से रात आठ बजे तक किसानों ने 40 मिनट तक एनएच की यातायात व्यवस्था बाधित रखी। सूचना मिलने पर एसडीएम विरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों को मनमर्जी रास्ते से राजस्थान बॉर्डर पर जाने की बात कही और इसके बाद ही किसान नेशनल हाईवे से हटने को तैयार हुए।
विज्ञापन

16 ट्रैक्टरों और चार गाड़ियों में सवार होकर राजस्थान के गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले के 200 किसान सुबह दस बजे टीकरी बॉर्डर से राजस्थान के शाहजहांपुर बॉर्डर पर जाने के लिए रवाना हुए। किसानों के जत्थे की अगुवाई कर रहे सरदार पृथ्वी सिंह और पूर्व सैनिक तेज बहादुर ने बताया कि उन्हें झज्जर से रेवाड़ी होते हुए राजस्थान बॉर्डर पर जाना था। पहले झज्जर जिला प्रशासन ने उन्हें रेवाड़ी की बजाय चरखी दादरी की तरफ भेज दिया। दादरी के महेंद्रगढ़ चौक पर शाम छह बजे पुलिस प्रशासन ने उनका रास्ता रोक लिया और उन्हें सीधा महेंद्रगढ़ की बजाय लोहारू जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि यह लोकतंत्र की हत्या है और दादरी पुलिस प्रशासन के इस रवैये से खफा होकर ही किसान रोड पर बैठे हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर रात करीब आठ बजे एसडीएम विरेंद्र सिंह किसानों के बीच पहुंचे। उनके सामने किसानों ने रूट डायवर्ट न करवाने की मांग रखी। इस मांग को एसडीएम ने मान लिया। एसडीएम ने कहा कि आपको किसी भी रास्ते से जाने का अधिकार है। प्रशासन आपके सामने कोई शर्त नहीं रख रहा। आप मर्जी अनुसार किसी भी रास्ते से आगे जा सकते हों। एसडीएम के सकारात्मक रुख के बाद किसान नेताओं ने सभी किसानों को रोड से हटने के निर्देश दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के संगठन भी उतरे समर्थन में
एनएच को जाम करने वाले राजस्थान के किसानों के समर्थन में दादरी जिले के कई संगठन भी उतर आए और उनके साथ रोड पर बैठकर नारेबाजी की। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा, सब्जी मंडी एसोसिएशन के कार्यकारी प्रधान नितिन जांघू, एडवोकेट संजीव तक्षक, भाकियू युवा इकाई जिला प्रधान विनय मैहड़ा, भाकियू जिला प्रधान जगबीर घसोला और फौगाट खाप प्रधान बलवंत नंबरदार भी किसानों को समर्थन देने पहुंचे।

Rajasthan farmers jam 40-minute NH-334B in Charkhi Dadri on the administration's route divert

Rajasthan farmers jam 40-minute NH-334B in Charkhi Dadri on the administration's route divert- फोटो : CharkhiDadri

Rajasthan farmers jam 40-minute NH-334B in Charkhi Dadri on the administration's route divert

Rajasthan farmers jam 40-minute NH-334B in Charkhi Dadri on the administration's route divert- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed