फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rain snatches away city lights; neighborhoods plunged into darkness

Charkhi Dadri News: बारिश ने छीन ली शहर की रोशनी, अंधेरे में डूबीं कॉलोनियां

Thu, 23 Jul 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 23 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Rain snatches away city lights; neighborhoods plunged into darkness
शहर में लगी स्ट्रीट लाइट। - फोटो : 1
चरखी दादरी। बारिश की झड़ी में प्रतिदिन 80 से 90 स्ट्रीट लाइटें खराब हो रही हैं। शहर में करीब छह हजार एलईडी बल्ब व सोडियम लाइटें लगी हैं। शाम होते ही कॉलोनियों में अंधेरा छा जाता है। गलियों व सड़कों पर जलभराव होने से शहरवासियों को अंधेरे में आवागमन में कठिनाई हो रही है। अंधेरा होने पर चोरी आदि की घटनाओं का भी अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश का असर शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। बारिश की झड़ी के बीच प्रतिदिन स्ट्रीट लाइटें खराब हो रही हैं जिससे कई कॉलोनियों और मुख्य मार्गों पर शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है हालांकि नगर परिषद की ओर से खराब लाइटों को ठीक कराने का कार्य लगातार कराया जा रहा है जबकि लगातार हो रही बारिश और नमी के कारण प्रतिदिन नए स्थानों पर खराबी सामने आ रही है।
विज्ञापन

शाम ढलते ही छा जाता है अंधेरा : शहरवासियों का कहना है कि शाम होते ही कई कॉलोनियों में अंधेरा छा जाता है। अंधेरे के कारण चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि जिन क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें लगातार खराब हो रही हैं वहां विशेष अभियान चलाकर जल्द ठीक कराई जाए। बारिश के मौसम को देखते हुए बिजली कनेक्शन और वायरिंग की भी जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed