फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rain eased the problems of administration, when the air became clear the mercury dropped.

Charkhi Dadri News: बारिश ने प्रशासन की मुश्किलें की आसान, हवा हुई साफ तो पारा पर गिरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Rain eased the problems of administration, when the air became clear the mercury dropped.
शहर में बारिश के दौरान गुजरते लोग।
चरखी दादरी। क्षेत्र में शुक्रवार को हल्की बारिश ने प्रशासन की मुश्किलें आसान कर दी। बारिश होने से तापमान व प्रदूषण के स्तर में खासी गिरावट आई है। शहर में सुबह से शाम तक पांच एमएम बारिश दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया, जो पिछले 20 दिनों में सबसे कम है। वहीं, प्रदूषण का स्तर 164 एक्यूआई कम हुआ है। जिससे 12 दिन बाद जिले की हवा स्वच्छ हुई।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार रात से मौसम में अचानक बदलाव आया। रातभर बूंदाबांदी होती रही। सुबह एक बार विराम लगा लेकिन दोपहर बाद फिर हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई और तापमान में गिरावट हुई। वीरवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 18 डिग्री दर्ज किया गया था। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बारिश से प्रदूषण का स्तर भी काफी गिरा है। इससे न केवल स्मॉग से राहत मिली बल्कि प्रदूषण की समस्या भी खत्म हो गई। वीरवार की बात करें तो दादरी में प्रदूषण का अधिकतम स्तर 301 एक्यूआई दर्ज किया गया था जो शुक्रवार को 139 पर पहुंच गया। हालांकि बूंदाबांंदी से बाजार में आवागमन में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। किला मैदान रोड पर सीवर लाइन बिछाए जाने के कार्य के चलते कीचड़ रहा जिससे लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया। यह शहर का मेन रास्ता है जो पूरे बाजार को जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फसलों के लिए संजीवनी है बारिश
बारिश से ताजा अंकुरित सरसों की फसलों में फायदा हुआ है। जिन किसानों ने दो से तीन दिन पहले सरसों की बिजाई कर दी थी उनमें पपड़ी बनने का अंदेशा बन गया है। पपड़ी बनने पर बीज के अंकुरित होने की संभावनाएं कम हो जाती हैं। किसान बल्लूराम व टेकराम का कहना है कि सरसों की जो फसल अंकुरित हो चुकी है उसमें कोई नुकसान नहीं है। दो या तीन पहले बोई गई फसल में पपड़ी बनने से नुकसान होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed