{"_id":"617c3b8eb3964e38ba3be34d","slug":"raid-on-six-tea-shops-domestic-cylinder-found-on-one-charkhidadri-news-hsr6157102178","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय की छह दुकानों पर की छापामारी, एक पर मिला घरेलू सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय की छह दुकानों पर की छापामारी, एक पर मिला घरेलू सिलिंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। खाद्य आपूर्ति विभाग अधिकारियों ने जिला के बाढड़ा कस्बे में चाय की दुकानों पर एलपीजी गैस सिलिंडरों की जांच के लिए छापामारी की। इस दौरान करीब छह दुकानों पर सिलिंडरों की चेकिंग की गई। टीम को अधिकतर चाय दुकानदार कॉमर्शियल सिलिंडर का इस्तेमाल करते मिले। एक दुकानदार घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल करता मिला। टीम द्वारा पकड़े गए कॉमर्शियल सिलिंडरों के कागजात आदि की जांच करवाई जाएगी।
शुक्रवार को बाढड़ा कस्बे में विभाग के इंस्पेक्टर संदीप व उनकी टीम ने चाय की दुकानों पर छापा मारा। इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि करीब छह दुकानों पर सिलिंडरों की जांच की गई। एक दुकानदार घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल करता मिला। अन्य दुकानदार कॉमर्शियल सिलिंडर का इस्तेमाल करते मिले। इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि टीम ने इन सिलिंडर को अपने कब्जे में लिया और संबंधित गैस एजेंसी को रिकार्ड जांच के लिए सौंप दिए हैं। अब इन सिलिंडर के कागजात की जांच करवाई जाएगी उसके बाद ही दुकानदारों के खिलाफ विभागीय नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
वर्जन
बरामद सिलिंडरों के कागजात आदि की जांच करवाई जाएगी। उसके बाद ही इन दुकानदारों के खिलाफ अगली कार्रवाई की जा सकेगी। एक सिलिंडर घरेलू व अन्य कॉमर्शियल मिले हैं।
विज्ञापन
संदीप कुमार, इंस्पेक्टर, खाद्य आपूर्ति विभाग