फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rahul won in 3000 meters race and Vineet in 5000 meters race

3000 मीटर दौड़ में राहुल तो 5000 मीटर दौड़ में विनीत ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Rahul won in 3000 meters race and Vineet in 5000 meters race
चरखी दादरी/झोझूकलां। राजीव गांधी स्टेडियम के परिसर में आयोजित की जा रही खंड स्तरीय खेल स्पर्धा के दूसरे दिन लड़कों के मुकाबले करवाए गए। विभिन्न स्पर्धाओं में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता निभाई। दूसरे दिन भी दौड़, शॉटपुट, लांग जंप, हाई जंप और अन्य इवेंट्स करवाई गईं और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो इवेंट के अंडर-14 आयु वर्ग में आर्यन मॉडल स्कूल के छात्र पुनीत व आर्यन क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, अंडर-14 आयु वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में यदुवंशी स्कूल मंदौला के राहुल व मुकुल क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे। 200 मीटर दौड़ में एवरग्रीन स्कूल मानकावास का दिनेश प्रथम रहा। 400 मीटर दौड़ में आर्यन मॉडल स्कूल का प्रिंस पहले और यदुवंशी स्कूल का छात्र राहुल दूसरे स्थान पर रहा। 600 मीटर दौड़ में राजकीय उच्च विद्यालय रामलवास का छात्र तनुज पहले व वीएमपीएस झोझूकलां का पीयूष दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 आयु वर्ग की 100 व 200 मीटर दौड़ में राजकीय वरिष्ठ विद्यालय चांग रोड का छात्र अंकित पहले व बेस मॉडल स्कूल का नकूल दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में केसीएम स्कूल झोझूकलां का मोहित पहले व सनराइज स्कूल चंदेनी का मानवीर दूसरे स्थान पर रहा। 800 मीटर दौड़ में डीएसएम स्कूल असावरी का सचिन पहले व एनएसएस स्कूल अटेला का प्रीतम दूसरे स्थान पर रहा। इसी प्रकार 1500 मीटर रेस में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चिड़िया का राहुल पहले और एवरग्रीन मानकावास का रोहित दूसरे स्थान पर रहा। 3000 मीटर दौड़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चिड़िया का राहुल प्रथम व केसीएम स्कूल झोझूकलां का अजय दूसरे स्थान पर रहा। 5000 मीटर दौड़ में एनआरजे स्कूल झोझूकलां का विनीत प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पैंतावास कलां का साहिल दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अंडर-19 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में एनआरजे स्कूल झोझूकलां का तुषार प्रथम व जीएम चरखी दादरी का आशीष दूसरे स्थान पर रहा। 200 मीटर दौड़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदेनी का हरीश प्रथम व यूनिवर्सल स्कूल चिड़िया का वंश दूसरे स्थान पर रहा। 400 मीटर दौड़ में यदुवंशी स्कूल मंदौला का आयुष प्रथम और सनराइज स्कूल चंदेनी का पंकज दूसरे स्थान पर रहा। 800 मीटर दौड़ में एसबीएम स्कूल अटेला का साहिल प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल झोझूकलां का प्रीतम दूसरे स्थान पर रहा।
शॉटपुट में सुनील, साहिल और बोबी बने विजेता
शॉटपुट इवेंट के अंडर-14 आयवर्ग में आर्यन मॉडल स्कूल का सुनील पहले व यदुवंशी स्कूल मंदौला का संजय दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 में सनराइज स्कूल चंदेनी का साहिल पहले और डीएसएम स्कूल असावरी का सचिन दूसरे स्थान पर रहा। इसी प्रकार अंडर-19 में सनराइज स्कूल चंदेनी का बोबी पहले व डीएसएम असावरी का नीलेश दूसरे स्थान पर रहा।
लांग जंप में दिनेश और पंकज तो डिस्कस-थ्रो में साहिल व नुलेश बने विजेता
लांग जंप के अंडर-14 में एवरग्रीन मानकावास स्कूल का दिनेश पहले और जीएमएसएस दादरी का मनोज दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 आयु वर्ग में चंदेनी स्थित स्कूल का पंकज पहले और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जावा का देव दूसरे स्थान पर रहा। ट्रिपल जंप इवेंट में अंडर-17 में यदुवंशी स्कूल मंदौला का कृष्ण ने बाजी मारी। डिस्कस थ्रो के अंडर-17 आयु वर्ग में सनराइज स्कूल चंदेनी का साहिल और अंडर-19 में डीएसएम स्कूल आसावरी का नुलेश पहले स्थान पर रहा।
खो-खो में गुड़ाना व नौरंगाबास राजपूतान स्कूल की टीम बनी विजेता
खो-खो के अंडर-14 आयु वर्ग मे जीजीएचएस गुड़ाना की टीम पहले व एपीएस चरखी दादरी की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-17 में जीजीएचएस गुड़ाना स्कूल की टीम पहले व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नौरंगाबास राजपूतान की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं, अंडर-19 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नौरंगाबास राजपूतान स्कूल की टीम पहले व डीएसएस असवारी स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही।

जेवलिन थ्रो में सुमित व विपिन बने विजेता
जेवलिन थ्रो के अंडर-17 में सुमित अटेला पहले स्थान व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पैंतावास कलां का पवन दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पैंतावास कलां का विपिन पहले स्थान पर व डीएसएम स्कूल असावरी का रोहित दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed