फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rahul and Ekta became winners in district level swimming competition

जिला स्तरीय तैराकी स्पर्धा में राहुल और एकता बने विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Rahul and Ekta became winners in district level swimming competition
चरखी दादरी। घिकाड़ा रोड स्थित आर्यन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि सांसद धर्मबीर सिंह के पुत्र मोहित चौधरी ने शिरकत की। प्रतियोगिता में सौ से ज्यादा तैराकों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने विभिन्न इवेंट में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

फ्री स्टाइल की 50 मीटर इवेंट में गांव मौड़ी निवासी राहुल ने पहला स्थान हासिल किया। राहुल ने यह रेस 40.03 सेकेंड में पूरी की। इसी प्रकार फ्री स्टाइल की 100 मीटर इवेंट में भी राहुल ने ही पहला स्थान हासिल किया। यह रेस राहुल ने एक मिनट 34 सेकेंड में पूरी की। वहीं लड़कियों की फ्री स्टाइल की 50 मीटर इवेंट में एकता ने बाजी मारी। एकता ने 50 मीटर रेस 52.36 सेकेंड में पूरी की। इसके अलावा अंकिता ने फ्री स्टाइल के 100 मीटर और ब्रेस्ट स्ट्रोक के पचास मीटर इवेंट में भी पहला स्थान हासिल की। एकता ने ब्रेस्ट स्ट्रोक की पचास मीटर रेस 1.19.53 मिनट में पूरी की। इसी प्रकार फ्री स्टाइल की 100 मीटर रेस 2.06.05 मिनट के साथ पूरी की।
विज्ञापन

ओपन वर्ग के बैक स्ट्रोक की 50 मीटर रेस में राहुल ने पहला स्थान हासिल किया। राहुल ने यह रेस 49.75 सेकेंड में पूरी की। इसी प्रकार ब्रेस्ट स्ट्रोक की पचास मीटर इवेंट में भी राहुल ने पहला स्थान हासिल किया। राहुल ने इस इवेंट को 49.98 सेकेंडस के साथ पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
स्पर्धा के दौरान जिला तैराक एसोसिएशन के प्रधान ऋषिपाल उमरवास, उपाध्यक्ष इंद्र सिंह फौगाट, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह फौगाट, उमेद सिंह फौगाट, मंजीत, उमेश, अमरजीत, रमेश, जगत सिंह, विशाल, ममता व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed