फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rahgeeri Program will orgnise at 8th September

रोज गार्डन के सामने आठ को होगा राहगीरी कार्यक्रम

Sat, 07 Sep 2019 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rahgeeri Program will orgnise at 8th September
राहगीरी कार्यक्रम के लिए बैठक लेते डीएसपी जोगिंद्र सिंह। - फोटो : CharkhiDadri
रोज गार्डन के सामने रविवार आठ सितंबर को सुबह छह बजे राहगीरी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बच्चों के खेल व मनोरंजक गतिविधियां करवाई जाएंगी। नगराधीश जितेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले तीन साल हरियाणा प्रदेश में राहगीरी का कार्यक्रम विभिन्न शहरों में नियमित रूप से करवाया जा रहा है। इसका उद्देश्य समाज में मेलजोल बढ़ाना, स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन का संदेश देना और सड़क को सुरक्षित बनाने की प्रेरणा देना है। दादरी शहर में जिला बनने के बाद राहगीरी शुरू की गई है। इस कार्यक्रम में मनोरंजक खेलों की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी और मंच पर बच्चों द्वारा गीत-नृत्य आदि प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम में नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा और स्वस्थ रहने के लिए योगासन करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया जाएगा। नगराधीश ने समाज के हर वर्ग के लोगों के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से राहगीरी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन

बाक्स: डीएसपी ने ली राहगीरी टीम की बैठक
राहगीरी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को डीएसपी हेड क्वार्टर जोगिंद्र सिंह ने शुक्रवार को राहगीरी टीम सदस्यों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राहगीरी कार्यक्रम में पारंपरिक खेलों को भी शामिल किया जाएगा। इस मौके पर गुप्तचर विभाग प्रभारी आजाद सिंह ढांडा, पुलिस प्रवक्ता संदीप पिलानिया सहित राहगीरी टीम सदस्य रोशनी देवी, सुदेश वर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed