{"_id":"5f9f04478ebc3e9bd91aaf7c","slug":"race-kriti-and-vineet-won-the-first-prize-charkhidadri-news-rtk5810623170","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा दौड़: लड़कों में विनीत तो लड़कियों में कीर्ति ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा दौड़: लड़कों में विनीत तो लड़कियों में कीर्ति ने मारी बाजी
विज्ञापन
Race: Kriti and Vineet won the first prize
- फोटो : CharkhiDadri
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और हरियाणा स्थापना दिवस पर रविवार को जिलास्तरीय आठ खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। कई स्पर्धाओं में काफी रोचक मुकाबले देखने को मिले। दादरी विधायक एवं पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन सोमबीर सांगवान ने स्पर्धाओं का शुभारंभ करवाया।
बलिदान स्मारक स्टेडियम में हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता की सौ मीटर फर्राटा दौड़ में गांव बडराई के विनीत कुमार ने पहला, दादरी के अरिन ने दूसरा व मोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की सौ मीटर दौड़ में गांव बिरही कलां की कीर्ति ने सबसे तेज दौड़ लगाते हुए अव्वल स्थान हासिल किया। दूधवा की वंदना ने दूसरा और बिरही कलां की प्रियंका ने तीसरा स्थान पाया इसके अलावा
आठ सौ मीटर रेस में रामपुरा डुडीवाला के संदीप ने प्रथम, गांव कालूवाला के धोनी ने द्वितीय व बड़राई के विनीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी स्पर्धा में लड़कियों के वर्ग में बड़राई की पिंकी ने पहला, दादरी की अर्पिता ने दूसरा और सांतौर की दीपिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
लड़कों की 200 मीटर दौड़ में राहुल ने प्रथम, संदीप ने द्वितीय, अरिन ने तृतीय, चार सौ मीटर रेस में सचिन ने पहला, धोनी ने दूसरा, गौरव छपार ने तीसरा स्थान हासिल किया। गांव काकडौली हट्ठी के हरीश 1500 मीटर की रेस में पहला स्थान पाया। बौंद निवासी रोहित दूसरे व ढाणी फौगाट के विकास ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पांच हजार मीटर की लंबी रेस में हड़ौदी के सतीश ने बाजी मारी। बौंद का रोहित दूसरे व दादरी का संजय तीसरे स्थान पर रहा।
गोला फेंक में मिक्कू तो जैवलिन थ्रो में विनीत रहा प्रथम
गोला फेंक स्पर्धा में दादरी का मिक्कू विजेता घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में कन्हेटी के कुणाल ने द्वितीय और दादरी के विकास फौगाट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जैवलिन थ्रो स्पर्धा पैंतावास कलां के विनीत के नाम रही। दादरी के राहुल ने दूसरा व मिक्कू ने तीसरा स्थान पाया।
लंबी कूद में अभिषेक तो ऊंची कूद में अतुल बना विजेता
लंबी कूद में दादरी के अभिषेक सबसे दूर कूद कर प्रथम रहे। भागवी के आर्यन दूसरे व गौरव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद स्पर्धा में गांव रानीला के अतुल ने पहला, राहुल ने दूसरा व विकास फौगाट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिला खेल अधिकारी प्रीतम सिंह ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया।