{"_id":"6620202d950af3b7c20ced44","slug":"queue-management-app-training-camp-on-29th-and-30th-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-116429-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: क्यू मैनेजमेंट एप का प्रशिक्षण शिविर 29 और 30 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: क्यू मैनेजमेंट एप का प्रशिक्षण शिविर 29 और 30 को
Thu, 18 Apr 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 18 Apr 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल की वीसी में शामिल चरखी दादरी की उपायुक्त मनदीप
चरखी दादरी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बुधवार को वीडियो काॅन्फ्रेंस (वीसी) से चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी (आरओ) एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने उन्हें बताया कि दादरी जिले में लोकसभा चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में है। नए मतदाताओं के वोटर कार्ड छप कर आ चुके हैं। इन्हें संबंधित मतदाताओं को जल्द बांटा जाएगा।
वीसी में उपायुक्त ने बताया कि जिले में लंबित फार्म 6 और फार्म 8 का निपटान जल्द किया जाएगा। इसके लिए सहायक निर्वाचन अधिकारियों (एआरओ) को निर्देश दे दिए गए हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से बनाए गए क्यू मैनेजमेंट एप के प्रशिक्षण के लिए 29 और 30 अप्रैल को कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस एप के जरिये जिले के दादरी विधानसभा क्षेत्र के मतदाता यह जान सकेंगे कि पोलिंग बूथ पर अभी कितने लोगों की कतार लगी है।
अग्रवाल ने पीठासीन और सहायक पीठासीन अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए रैंडमाइजेशन के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि जिले में स्वीप अभियान सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रोजाना विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रहीं हैं। वीसी में अग्रवाल ने बताया कि निर्वाचन विभाग की ओर से हर जिले में सुरक्षा बलाें के अतिरिक्त जवान और अधिकारी भेजे जाएंगे। उनके ठहरने और आवागमन के साधन का पुख्ता प्रबंध होना चाहिए।