{"_id":"686024f7c1bdb96eb507dcff","slug":"question-against-rwa-committee-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-139627-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आरडब्ल्यूए के चुनाव पर सवाल उठाकर सदस्य ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आरडब्ल्यूए के चुनाव पर सवाल उठाकर सदस्य ने दिया इस्तीफा
Sat, 28 Jun 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 28 Jun 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। विद्या विहार कॉलोनी रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) में कार्यकारिणी के गठन पर विवाद खड़ा हो गया है। आरडब्ल्यूए के एक सदस्य कृष्ण फोगाट ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के चयन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए अपनी सदस्यता से प्रधान सतीश बजाज को इस्तीफा सौंप दिया।
कृष्ण ने आरोप लगाया है कि कार्यकारिणी का गठन बंद कमरे में गुपचुप तरीके से किया गया है, जिसमें कॉलोनी से जुड़े आमवर्ग की पूरी तरह से अनदेखी की करते हुए बाहर की कॉलोनी के लोगों को बड़े पद दिए गए।
उन्होंने कहा कि आरडब्ल्यूए का मुख्य उद्देश्य कॉलोनी के सभी निवासियों के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना होता है। लेकिन, जिस तरह से वर्तमान कार्यकारिणी का चुनाव किया गया है। वह इस मूल सिद्धांत के खिलाफ है।उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी थी। आम सदस्यों को इसमें शामिल होने का उचित अवसर नहीं दिया गया। संवाद