{"_id":"63fba2a89fc5cc9fb60758dd","slug":"pwd-officer-reached-bikaner-with-rohtak-gate-rob-file-charkhidadri-news-c-21-1-66507-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: रोहतक फाटक आरओबी फाइल लेकर बीकानेर पहुंचे पीडब्ल्यूडी अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: रोहतक फाटक आरओबी फाइल लेकर बीकानेर पहुंचे पीडब्ल्यूडी अधिकारी
Sun, 26 Feb 2023 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 26 Feb 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
बंद रेलवे फाटक खुलने का इंतजार करते वाहन चालक।
चरखी दादरी। रोहतक फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज बनाने की योजना परवान चढ़ाने के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारी फाइल लेकर बीकानेर पहुंच गए हैं। वहां से रेलवे की अनुमति लेने के बाद ही अधिकारी वापस लौटेंगे। अधिकारियों के अनुसार अगर ड्राइंग को स्वीकृति मिल गई तो अगले दस दिन के अंदर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। करीब 1200 मीटर लंबे आरओबी के निर्माण पर 45 करोड़ लागत आने की संभावना है।
दरअसल, रोहतक रोड फाटक पर आरओबी की कमी लोगों को काफी खल रही है। आलम यह है कि 24 घंटे में 53 सवारी और मालगाड़ियां यहां से गुजरती हैं और एक ट्रेन के आवागमन पर 15 मिनट के लिए फाटक बंद होता है। इस लिहाज से चौबीस घंटे के अंदर 13 घंटे 25 मिनट तक फाटक बंद रहता है। एक बार फाटक बंद होने पर 500 से अधिक लोग इंतजार करते हैं और इस लिहाज से 53 बार फाटक बंद होने से प्रतिदिन 27 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित होते हैं।
रेलवे फाटक आरओबी की ड्राइंग पर दो बार रेलवे की ओर से ऑब्जेक्शन लगाए जा चुके हैं और इस बार ऐसी कोई अड़चन न आए, इसके लिए लिए पीडब्ल्यूडी के जेई स्वयं फाइल लेकर बीकानेर गए हैं। अधिकारियों का तर्क है कि ड्राइंग की अनुमति लेने की प्रक्रिया पूरी कर जेई वहां से लौटेंगे और इसके तुरंत बाद अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि दस दिन के अंदर काम शुरू कराने का उनका प्रयास है।
विज्ञापन
- हर रोज गुजरती हैं 25 सवारी व 28 मालगाड़ी
चरखी दादरी रेलवे स्टेशन से हर रोज 53 गाड़ियों का अवागमन होता है। इनमें सवारी गाड़ियों की संख्या 25 हैं जिनमें से 22 पैसेंजर और तीन एक्सप्रेस हैं। तीनों एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव दादरी स्टेशन पर नहीं होता। इसी प्रकार प्रतिदिन 28 मालगाड़ी दादरी स्टेशन से गुजरती हैं।
- फाटक खुलने के बीस मिनट बाद तक जाम में फंसे रहते वाहन चालक
शहर के रोहतक रोड स्थित रेलवे फाटक से हर रोज दस हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। फाटक खुलते ही सभी वाहन चालक जल्दी निकलने के लिए जाम की स्थिति बना देते हैं। ऐसे में अन्य दुपहिया वाहन चालक व छोटे वाहन चालक इस जाम में करीब बीस मिनट तक तक फंसे रहते हैं।
- शहर को मिलेगी तीसरे आरओबी की सौगात
रोहतक फाटक पर शहर का तीसरा रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इससे पहले पीडब्ल्यूडी ढाणी फाटक और रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण करवा चुकी है। इस समय रोहतक फाटक पर आरओबी का निर्माण बेहद जरूरी है।
रोहतक रोड रेलवे फाटक पर बनने वाले आरओबी के लिए ड्राइंग के साथ अपने अधिकारी बीकानेर मंडल भेजे हुए हैं। जल्द ही रेलवे से ड्राइंग पास होकर हमारे पास पहुंच जाएगी। इसके दस दिन बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास करेंगे।
-अश्वनी शर्मा, एसडीओ पीडब्ल्यूडी विभाग