फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Purchase of cotton stopped since 11 days

11 दिन से कपास खरीद बंद, किसानों ने की नारेबाजी

Tue, 17 Nov 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Purchase of cotton stopped since 11 days
कपास की खरीद न होने पर नई अनाज मंडी में सीसीआई के खिलाफ रोष जताते किसान। - फोटो : CharkhiDadri
जिले में पिछले ग्यारह दिन से कपास खरीद बंद है। अभी 60 फीसदी किसान कपास बेचने से वंचित है लेकिन खरीद एजेंसी की ढिलाई के चलते किसानों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। सोमवार को कपास खरीद बंद होने से खफा किसानों ने नारेबाजी कर रोष जताया। सीसीआई ने तीन मिलों को ब्लैक लिस्ट तो कर दिया लेकिन अब तक जगह की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर पाई है। यही कारण है कि कपास खरीद लंबे समय से बंद है।
विज्ञापन

जिले में ग्यारह दिन से कपास की खरीद बंद होने से किसानों ने सीसीआई के खिलाफ रोष जताया। जिले में अब तक 3919 किसानों से ही कपास खरीद की गई है जबकि करीब छह हजार किसान कपास बेचने से वंचित हैं। पिछले कई दिनों से किसान खरीद के इंतजार में है।
विज्ञापन

खरीद बंद होने के कारणों की जब अमर उजाला ने पड़ताल की तो खरीद एजेंसी के पास भंडारण के लिए जगह न होने की बात सामने आई। इस संबंध में खरीद एजेंसी के परचेज मैनेजर ने बताया कि किसानों से खरीदी गई कपास स्टॉक करने के लिए पांच मिलों को हायर किया गया था। किन्हीं कारणों से तीन मिलों को ब्लैक लिस्ट किया और अब तक खरीदी गई कपास इन दोनों मिलों में ही रखी है जिसके चलते जगह का अभाव है। जगह की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए प्रयासरत हैं और जल्द ही कपास खरीद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी पहुंचे किसानों को लौटना पड़ा वापिस
कपास की खरीद बंद होने से किसान चिंतित हैं। सोमवार सुबह कपास बेचने मंडी पहुंचे किसान घंटों तक इंतजार करने के बाद मायूस होकर बैरंग ही घर लौट गए। किसानों का कहना है कि फसल बेचने के लिए गांव से अब दोबारा मंडी आना पड़ेगा। इससे उन्हें आर्थिक और शारीरिक दिक्कतें उठानी पड़ेंगी। किसानों ने आरोप लगाया कि खरीद एजेंसी और मंडी प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर नहीं है।
मनमर्जी से खरीद बंद कर देते हैं अधिकारी
किसान नरेश, देवेंद्र, सतीश, दीपचंद, राजकुमार, राहुल, नरेंद्र, महेश और राजेश आदि ने बताया कि खरीद एजेंसी के अधिकारी किसानों को नाजायज परेशान कर रहे हैं। 11 दिन से कपास खरीद बंद है जबकि फसल न बिकने से त्योहारी सीजन भी किसानों के लिए सूखा ही बीता। किसानों ने आरोप लगाया कि अधिकारी मनमर्जी से खरीद बंद कर देते हैं। एजेंसी की लापरवाही पर जिला प्रशासन को भी संज्ञान लेना चाहिए।
अब 50 किसान ही प्रतिदिन बुलाए जाएंगे मंडी
सीसीआई ने दादरी मंडी में 28 दिन में मात्र 3919 किसानों से ही कपास खरीदी है। आगे की खरीद के लिए करीब चार हजार किसानों के रजिस्ट्रेशन भी किए गए हैं लेकिन अब यह शेड्यूल रद्द कर दिया गया है। जगह के अभाव को देखते हुए जो नया शेड्यूल तैयार किया गया है उसमें 50 किसानों को ही प्रतिदिन मंडी बुलाने की योजना है। 11 दिनों से खरीद बंद होने से करीब एक हजार किसान पेंडिंग चल रहे हैं।
ये मिलें ली थीं किराये पर
सीसीआई ने कपास खरीदी गई कपास के स्टॉक के लिए अमित एंड कपंनी, कुंज कॉटन मिल, लक्ष्मी कॉटन मिल, ओपी कॉटन मिल, और हिम्मत कॉटन मिल किराये पर ली थी। खामियां मिलने पर सीसीआई ने इनमें से तीन मिलों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। ब्लैक लिस्ट करने के कारणों का अधिकारी खुलासा नहीं कर रहे हैं। परचेज मैनेजर शिवनंदन बाघेल का कहना है कि ब्लैक लिस्ट करने के कारणों की जानकारी वो डीसी को दे चुके हैं।

पांच नवंबर तक के भेजे जा चुके बिल, जल्द होगा भुगतान
परचेज मैनेजर शिवनंदन बाघेल ने बताया कि पांच नवंबर तक खरीदी गई कपास का भुगतान करने के लिए बिल हैड ऑफिस भेज दिए हैं। जल्द ही किसानों के खातों में भुगतान राशि आ जाएगी। जल्द ही खरीद शुरू की जाएगी और नया शेड्यूल की जानकारी किसानों को मेसेज के जरिये दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed