{"_id":"65dcd3d608b5f9ab3c0d0d10","slug":"punjabi-exam-in-10th-and-computer-science-exam-in-12th-today-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-114138-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दसवीं में पंजाबी और बारहवीं में कंप्यूटर साइंस की परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दसवीं में पंजाबी और बारहवीं में कंप्यूटर साइंस की परीक्षा आज
Mon, 26 Feb 2024 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में मंगलवार दोपहर बाद 12:30 बजे से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की परीक्षाएं शुरू होंगी। इसके लिए डयूटी सुपरवाइजर को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के लिए जिले में 39 केंद्र बनाए गए हैं। मंगलवार को कक्षा दसवीं का पंजाबी व बारहवीं का कंप्यूटर साइंस विषय का पेपर होगा। इसलिए पहले दिन मंगलवार को परीक्षा केंद्रों की संख्या कम रहेगी।
शिक्षा बोर्ड के केंद्र अधीक्षक एवं जिला प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा का समय दोपहर 12:30 से तीन बजे तक रहेगा। नकलरहित परीक्षा करवाने के लिए कई प्रबंध किए गए हैं। प्रश्नपत्र की सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी रहेगी। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन का प्रयोग निषेध रहेगा।
उन्होंने बताया कि नगर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। सभी केंद्रों से परीक्षा की जिला स्तरीय रिपोर्ट यहीं जमा होगी। नियंत्रण कक्ष से ही प्रश्नपत्र वितरण होगा। इसके लिए अलग से टीम बनाई गई है। प्रश्नपत्रों की निगरानी एवं सुरक्षा के लिए पुलिस के कई जवान लगाए गए हैं। उन्होंने अभिभावकों और विद्यार्थियों से नकलरहित परीक्षा संचालित करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आम लोगों को भी नकल रोकने में सहयोग करना चाहिए।