फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Public representatives were told missing

Charkhi Dadri News: दादरी बदहाल...नगर परिषद चेयरमैन, विधायक और सांसद लापता

Fri, 21 Jun 2024 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 21 Jun 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Public representatives were told missing
चरखी दादरी। बिजली, पानी और अन्य जनसमस्याओं का समाधान न होने से खफा 13 पार्षदों ने शुक्रवार सुबह शहर में प्रदर्शन किया। वो लोगों के साथ दादरी बदहाल... चेयरमैन, विधायक और सांसद लापता के स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे और रोष जाहिर किया। लघु सचिवालय में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन का समापन किया गया। हालांकि इससे पहले जिला प्रशासन और सरकार से समस्याओं का समाधान करवाने की गुहार लगाई गई।
विज्ञापन

बता दें कि जनसमस्याओं को लेकर दादरी शहर की जनता और नगर पार्षदों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। तीन दिन के अंदर शुक्रवार को 13 पार्षदों ने दूसरी बार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पार्षदों के अलावा शहरवासियों ने भी भाग लिया। इससे पहले पार्षद वार्डवासियों के साथ नगर परिषद कार्यालय में एकत्र हुए। साढ़े 10 बजे प्रदर्शन की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल पार्षद और शहरवासी वाया परशुराम चौक होते हुए पहले लाला लाजपतराय चौक पहुंचे और वहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने वहां से लघु सचिवालय का रुख कर लिया और यहां आकर एसडीएम नवीन कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद करीब सवा 11 बजे प्रदर्शन का समापन किया गया। एसडीएम से पानी संबंधी समस्या के समाधान लिए जनस्वास्थ्य विभाग के जेई धीरेंद्र सिंह के तबादले की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, शहरवासी इस समय पेयजल और बिजली समस्या का दंश झेल रहे हैं। इसे लेकर अब उनका गुस्सा फूटने लगा है। समस्याओं को लेकर 13 नगर पार्षदों ने बुधवार को भी शहर में रोष प्रदर्शन किया था। वीरवार को नगर पार्षदों ने शुक्रवार को शहरवासियों के साथ फिर प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार की थी और इसके तहत ही शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया। पार्षदों ने कड़े लहजे में कहा कि सरकार आमजन को बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं देने में नाकाम है जबकि अधिकारियों का रवैया तो बेहद निराशाजनक है। लोग के पास समस्याओं का दंश झेलने के अलावा दूसरा विकल्प नहीं है।


पार्षद बोले- न पानी मिल रहा है और न बिजली
पार्षदों ने एकसुर में कहा कि उनके वार्डाें के करीब 60 हजार लोग समस्याओं से त्रस्त हैं। उन्हें न पानी मिल रहा है और न बिजली। उन्होंने कहा कि चेयरमैन बक्शीराम सैनी की शहर के विकास में दिलचस्पी नहीं है और वो अपनी ही अलग ही दुनिया में मस्त हैं। उन्हें शहरवासियों से कोई सरोकार नहीं है।


डीसी को ज्ञापन सौंपने के बाद भी नहीं बदले हालात
बता दें कि 6 दिन पहले पार्षद उपायुक्त मनदीप कौर के समाधान शिविर में भी पहुंचे थे। वहां उन्होंने बिजली और पानी की समस्या रखी थी जबकि चेयरमैन की तलाश करने की गुहार भी डीसी से लगाई थी। शुक्रवार को प्रदर्शन करने वाले पार्षदों ने कहा कि इसके बाद भी स्थिति जस की तस है। बिजली और पानी संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है।




पार्षदों के राजनीतिक संगठन अलग-अलग, जनसमस्याओं के समाधान पर सभी एक
प्रदर्शन में पार्षद सुधीर स्वामी, जयसिंह लांबा, पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र दहिया, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र सांगवान, नवीन बिंदल, नवीन प्रजापति, विनोद सिंहमार, मनोज वर्मा, सतबीर चौहान, पार्षद प्रतिनिधि बिजेंद्र सांगवान, अजय सांगवान, पार्षद मंजू पहल व प्रतिनिधि सत्यवान पहल, पार्षद कौशल्या देवी और पार्षद प्रतिनिधि विरेंद्र चरखी आदि शामिल हुए। ये पार्षद भाजपा के अलावा कांग्रेस, जजपा और इनेलो से समर्थित हैं, लेकिन जनसमस्याओं के समाधान के लिए सभी एक मंच पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed