{"_id":"65bfc101d67d8d8dcb0d7454","slug":"public-outrage-rally-in-dadri-on-9th-february-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-113099-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरियों से लेकर कृषि क्षेत्र में सरकारी धन का किया जा रहा गोलमाल : अनिरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नौकरियों से लेकर कृषि क्षेत्र में सरकारी धन का किया जा रहा गोलमाल : अनिरुद्ध
Sun, 04 Feb 2024 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 04 Feb 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को दादरी रैली का निमंत्रण देते कांग्रेसी नेता अनिरुद्ध चौधरी।
बाढड़ा। पूर्व सीएम स्व. बंसीलाल व पूर्व विधायक रणबीर सिंह महेंद्रा ने सदैव जनहित की राजनीति को बढ़ावा दिया। उनके अथक प्रयासों से इस रेतीले क्षेत्र में नहरी पानी व सड़कों का जाल बिछाया गया। इसी क्रम को जारी रखने के लिए कांग्रेस को मजबूत बनाना जरूरी है। आगामी नौ फरवरी को दादरी में होने वाली जन आक्रोश रैली में प्रत्येक बंसीलाल समर्थक उत्साहपूर्वक भागीदारी करेंगे। यह बात वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व बीसीसीआई के पूर्व कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने गांव डोहका, अटेला, बौंद कलां, रणकोली, बाढड़ा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों से लेकर कृषि क्षेत्र में सरकारी धन राशि का जमकर गोलमाल किया जा रहा। अब लीपापोती के नाम पर सीबीआई जांच करवाई जा रही है। कृषि हितैषी होने का झूठा दावा करने वाली मौजूदा सरकार न तो किसानों को बकाया मुआवजा जारी कर रही है और न ही खरीफ सीजन की फसलों की भावांतर राशि डाली जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग द्वारा कानूनगो व पटवारियों की लंबित मांगों को अनसुना कर उनको मजबूरन धरना व काम छोड़ हड़ताल पर भेज रही है। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन प्रवीण, पूर्व सरपंच सुरेश धनासरी, संदीप गोपी,पूर्व चेयरमैन कृष्ण काकड़ौली, ओमबीर सरपंच रणकोली, राजेश डालावास, ईश्वर दत, राजपाल शर्मा, सज्जन सावड़, गिरिवर पहलवान, बजरंग शर्मा मौजूद रहे।