फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   protest on cm house on 15

15 को कुरुक्षेत्र में करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव : कर्मवीर सांगवान

Fri, 11 Jul 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 11 Jul 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
protest on cm house on 15
फोटो 12
विज्ञापन

बैठक में रोष प्रकट करते कर्मचारी। स्रोत : विज्ञप्ति
- यूनियन कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित की गई संयुक्त कर्मचारी संघ ब्रांच कमेटी की बैठक


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित संयुक्त कर्मचारी संघ की ब्रांच कमेटी दादरी की बैठक प्रधान सुरेंद्र सांगवान की अध्यक्षता में यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में ब्रांच सचिव कर्मवीर सांगवान, जिला प्रधान जयप्रकाश पूनिया, पूर्व प्रधान चंद्रलाल सांगवान, जिला सचिव राजेंद्र सांगवान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ब्रांच सचिव कर्मवीर सांगवान ने बताया कि संगठन ने मुख्यमंत्री को 24 सूत्रीय मांगपत्र दिया था। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे 15 जुलाई को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्रांच प्रधान सुरेंद्र सांगवान ने बताया कि संगठन की मुख्य मांगों में एचकेआरएन, दैनिक वेतन भोगी, पंचायत के अधीन लगे कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा देना, वर्ष 2020-23 की एलटीसी देना प्रमुख रूप से शामिल हैं। बैठक में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की गई। बैठक में शीला देवी, जयप्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed