{"_id":"65d6648eb25add2d95026947","slug":"protest-by-public-organizations-near-bjp-office-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-113879-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: भाजपा कार्यालय के पास जनसंगठनों का धरना, नारेबाजी कर पुतले फूंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: भाजपा कार्यालय के पास जनसंगठनों का धरना, नारेबाजी कर पुतले फूंके
Thu, 22 Feb 2024 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी में भाजपा कार्यालय के सामने धरना देते प्रदर्शनकारी और तैनात पुलिस बल।
- फोटो : चरखी दादरी में भाजपा कार्यालय के सामने धरना देते प्रदर्शनकारी और तैनात पुलिस बल।
चरखी दादरी। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर जिले की खापों, किसान, मजदूर, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी और कर्मचारी संगठनों ने बुधवार को दिल्ली बाईपास स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने एमएसपी दिलाने के लिए नारेबाजी की और सरकार के प्रतीकात्मक पुतले फूंके। वहां कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यालय के पास काफी तादाद में पुलिस बल तैनात रहा।
इससे पहले सभी प्रदर्शनकारी सुबह 10 बजे रावलधी चौक के पास इकट्ठा हुए। इसके बाद करीब 11 बजे सभी दिल्ली बाईपास स्थित भाजपा जिला कार्यालय के बाहर पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए। सभी प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जताया। वहां करीब तीन घंटे तक धरना दिया गया और प्रदर्शनकारियों के लौटने तक वहां पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि इस समय अवधि में कोई भाजपा नेता और कार्यकर्ता कार्यालय में नहीं आया।
बाद में प्रदर्शनकारियों ने चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहरलाल का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर सरकार की नीतियों का विरोध जताया। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार को सौंपा।
विज्ञापन
- निहत्थे किसानों पर ड्रोन से आंसू गैस छोड़ना खापों के लिए असहनीय
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एमएसपी समेत अन्य मांगों के लिए पंजाब के किसान शंभू बॉर्डर से शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जा रहे थे, लेकिन हरियाणा पुलिस ने निहत्थे किसानों पर ड्रोन से आंसू गैस के गोले दागे। यह किसानों और खापों के लिए असहनीय है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों 13 माह तक चले किसान आंदोलन के बाद केंद्र सरकार ने एमएसपी को कानूनी दर्जा देने की हामी भरी थी लेकिन उस घोषणा को सरकार ने पूरा नहीं कराया।
- प्रदर्शन में ये हुए शामिल
प्रदर्शन में फौगाट खाप के सचिव सुरेश फौगाट, सीटू नेता कमलेश भैरवी, पूर्व कर्मचारी नेता राजकुमार घिकाड़ा, किसान सभा से रणधीर कुंगड़, किसान कांग्रेस नेता राजू मान, रणधीर घिकाड़ा, लीला समसपुर, बिजेंद्र सांगवान, सुरेंद्र मोठसरा, नरेंद्र झिंझर, चिड़िया देवी, सूरजभान लोग शामिल हुए।