फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Protest against the team that reached Dandma to remove encroachment, 11 people detained

Charkhi Dadri News: प्रशासन ने डांडमा गांव की नौ एकड़ पंचायती भूमि से हटाया कब्जा

Sat, 23 Mar 2024 04:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 23 Mar 2024 04:28 PM IST
विज्ञापन
Protest against the team that reached Dandma to remove encroachment, 11 people detained
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी/बाढड़ा। जिले के डांडमा गांव की करीब 9 एकड़ पंचायती भूमि से प्रशासन ने कब्जा हटा दिया है। शुक्रवार को पुलिस को साथ लेकर बीडीपीओ मनोज के नेतृत्व में टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। कब्जा कार्रवाई के दौरान काश्तकारों ने विरोध किया और पुलिसकर्मियों से मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। बीडीपीओ मनोज कुमार की शिकायत पर पुलिस ने गांव डांडमा के सात पुरुषों व चार महिलाओं के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
उपायुक्त मनदीप कौर ने इस मामले को लेकर बीडीपीओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उपायुक्त ने कहा था कि उनके पास डांडमा गांव की पंचायती भूमि पर अवैध कब्जा करने को लेकर केस आया हुआ है। सभी तथ्यों को गहनता से देखने के बाद साफ पता चलता है कि पंचायत की इस भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है और संबंधित द्वारा इसमें फसल भी उगाई जा रही है। ऐसा कार्य पिछले लगभग तीन सालों से हो रहा है। ऐसे में गांव की पंचायत को आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।
विज्ञापन

मामले को लेकर बतौर जिलाधीश जारी में आदेश में कहा गया है कि बतौर रिसीवर बीडीपीओ इस भूमि पर खड़ी फसल को कटवाकर मंडी में पहुचाएंगे। डीडीपीओ इस कब्जे की अवधि केे दौरान भूमि पर उगाई गई फसल की राशि का आंकलन करेंगे। साथ ही कर्तव्य का पालन नहीं करने पर सरपंच के खिलाफ भी हरियाणा पंचायती राज एक्ट के तहत कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





सरसों की फसल कटवाई
इस जमीन पर जिन दो लोगों को कब्जा था, उन्होंने इस बार भी पिछले दो सालों की तरह यहां सरसों की बिजाई की थी। शुक्रवार को मौके पर पहुंची टीम ने सरसों की फसल को कटवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed