{"_id":"677c2f8523de9a3034071b8c","slug":"protest-against-drop-out-survey-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-129431-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ड्रॉप आउट सर्वे का अध्यापकों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ड्रॉप आउट सर्वे का अध्यापकों ने किया विरोध
Tue, 07 Jan 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ व स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की जिला कार्यकारिणी ने सोमवार को बैठक की। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ उपप्रधान किरण बाला ने की जबकि बतौर मुख्य वक्ता राज्य प्रधान प्रभु सिंह ने शिरकत की। बैठक में सभी ने सर्वे का विरोध किया और सरकार के खिलाफ रोष जताया।
जिला सचिव कृष्ण सिंह शास्त्री ने कहा कि सरकार शीतकालीन अवकाश में अध्यापकों से जबरन सर्वे करवा रही है। राज्य प्रधान प्रभु सिंह ने कहा कि अध्यापक संघ शीतकालीन अवकाश के दौरान ड्रॉप आउट बच्चों के सर्वे का विरोध करता है। सर्वे का कार्य प्रत्येक स्कूल अप्रैल में दाखिलों के समय करता है। सरकार व विभाग अध्यापकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में उलझाकर शिक्षकों को अपने शिक्षण कार्य के मूल कर्तव्य से भटका रही है। शीतकालीन अवकाश के बाद प्रत्येक जिले में कन्वेंशन करके अध्यापकों के सामने सरकार के जन शिक्षा विरोधी फैसलों व निजीकरण का पोषण करने वाली नई शिक्षा नीति की पोल खोली जाएगी।
कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने कहा कि अध्यापक संघ जन शिक्षा को बचाने के लिए और अध्यापकों के हकों में किए जा रहे कुठाराघात के खिलाफ बड़ा आंदोलन चलाएगा। बाढ़डा खंड के प्रधान बिजेंद्र कुमार, सचिव हरपाल आर्य, दादरी खंड प्रधान अनिल फोगाट, सचिव जगवीर सिंह, बौंदकलां खंड प्रधान तनवीर सिंह, सचिव राजेश फोगाट ने कहा कि 15 जनवरी से 15 फरवरी तक हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ प्रत्येक खंड में सदस्यता अभियान चलाकर शिक्षकों को अपनी नीति व मांग मुद्दों के प्रति संघर्ष करने के लिए प्रेरित करेगा। अब 12 जनवरी को दोपहर 11 बजे सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में जिलास्तरीय बैठक आयोजित कर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान राज्य सचिव सुनीता धवन, राज्य कमेटी सदस्य रामपाल रामबास, बिजेंद्र शास्त्री, कमला देवी, प्रवीन शास्त्री, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजकुमार घिकाड़ा आदि मौजूद रहे।