फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Protest against drinking water shortage

Charkhi Dadri News: पेयजल किल्लत के विरोध में किया प्रदर्शन

Mon, 25 May 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 25 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Protest against drinking water shortage
चरखी दादरी। शहर में पेयजल किल्लत की समस्या लगातार गंभीर बनती जा रही है जिसने स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। भीषण गर्मी के इस मौसम में पानी की बूंद-बूंद के लिए मची त्राहि-त्राहि के बीच प्रशासन और संबंधित विभाग मूकदर्शक बने बैठे हैं।
विज्ञापन

शहर के कई क्षेत्रों में पिछले 10 दिनों से पानी की एक बूंद तक नहीं आई है जबकि कुछ इलाकों में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। पानी के इस गंभीर संकट से क्षुब्ध होकर रविवार को लोगों ने स्थानीय हीरा चौक में एकत्रित होकर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप और रिकॉर्ड तोड़ते तापमान के बीच पानी न मिलने से आम जनता का धैर्य जवाब दे गया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर समस्या की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों ने कहा कि इस बारे में अधिकारियों से बात करने पर कोई स्पष्ट जवाब भी नहीं दिया जाता। जिससे लोगों में विभाग के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोष जता रहे जितेंद्र कुमार सैन, मुकेश कुमार सैन, दीपक जैन, अरुण गुप्ता, सचिन सैनी, मामन, महासिंह सैनी, कैलाश फोगाट आदि ने कहा कि इस भीषण गर्मी में जब पानी की खपत सबसे ज्यादा होती है, तब सरकारी नलों के सूखे पड़े होने के कारण मजबूरन लोगों को अपनी जेबें ढीली करनी पड़ रही हैं। स्थानीय निवासी महंगे दामों पर निजी पानी के टैंकर और कैंपर मंगवाने के लिए मजबूर हैं।

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए हर रोज पानी खरीदकर पीना और दैनिक कार्य पूरे करना एक बड़ा आर्थिक बोझ बन गया है। प्रदर्शन कर रहे नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि विभाग ने जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की तो वे कड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed