{"_id":"67929829cf953b4e180e5a3f","slug":"property-certificate-distributed-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-130480-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 100 लोगों में प्रॉपर्टी प्रमाणपत्र वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 100 लोगों में प्रॉपर्टी प्रमाणपत्र वितरित
Fri, 24 Jan 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
चेयरमैन बक्शीराम सैनी संपत्ति प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए। स्रोत: नगर परिषद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नगर परिषद परिसर कार्यालय में नगर के लाल डोरा क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को प्रॉपर्टी संपत्ति अधिकार प्रमाणपत्र वितरित किए गए। चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने प्रमाणपत्र प्रदान किए।
उन्होंने नगर परिषद की सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए लोगो को प्रेरित भी किया। सैनी ने कहा कि नगर परिषद से संबंधित लोगों को किसी भी तरह का कोई भी कार्य हो तो उनसे मिलकर निसंकोच अपनी बात रख सकता है। उनका हर संभव प्रयास है कि नागरिकों की समस्याओं का हल प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाए। इस दौरान 100 लोगों को प्रमाणपत्र वितरित किए।
चेयरमैन सैनी ने बताया कि जिन लोगों का मकान, दुकान या अन्य प्रतिष्ठान नगर के लाल डोरे क्षेत्र के तहत आता है, उनकी सुविधाओं के लिए प्रॉपर्टी संपत्ति अधिकार प्रमाणपत्र वितरित किए जा रहे हैं। इस दौरान वाइस चेयरमैन नगर परिषद संदीप, पार्षद विनोद वाल्मीकि, पार्षद अंजू देवी, जतिन फोगाट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
फोटो- 36
संपत्ति प्रमाणपत्र प्रदान करते चेयरमैन बक्शीराम सैनी। स्रोत : नगर परिषद