फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   problem of waterlogging in city

Charkhi Dadri News: 24 घंटे में हुई 40 एमएम बारिश, बाजार समेत मुख्य मार्गाें पर भरा पानी

Thu, 10 Jul 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 10 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
problem of waterlogging in city
चरखी दादरी के रावलधी चौक के पास भरा बारिश का पानी। संवाद
फोटो 34,35,36 व 37
विज्ञापन

- शहर के रोहतक और लोहारू रोड समेत पुरानी अनाज मंडी रोड पर हुआ जलभराव, शाम तक भी प्रशासन नहीं करवा पाया निकासी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में 40 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव हुआ। लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ीं। वहीं, जलभराव से कारोबार प्रभावित होने पर दुकानदारों को खासी परेशानी हो रही है। उन्होंने मौजूदा व्यवस्थाओं पर रोष जताया।
बारिश के मौसम में शहर के बीचोबीच स्थित डूंगरवाला जोहड़ ओवरफ्लो होने से बाजारों में पानी भरा है। इससे दुकानदारों को परेशानी हो रही है। पुराना बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन जाने वाले सड़क मार्ग पर तीन दिन से पानी भरा है। दुकानों के सामने पानी भरा होने से ग्राहक आने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

छह व सात जुलाई को हुई 75 एमएम बारिश से बाजाराें में पानी भर गया था। पानी की अब तक निकासी नहीं हो सकी है। मंगलवार रात को हुई 36 एमएम बारिश से जोहड़ फिर भर गया। जोहड़ से 24 घंटे में एक फीट पानी ही खाली हो पा रहा है। यहां तीन मोटरें लगा रखी हैं। इसी प्रकार, नगर परिषद कार्यालय परिसर, लाजपतराय चौक, लोहारू रोड व जांगड़ा मार्केट में भी जलभराव होने से दिक्कत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, जनस्वास्थ्य विभाग बाजारों का पानी नगर के बीचोबीच स्थित डूंगरवाला जोहड़ में डालता है। जोहड़ में पानी डालने के लिए विभाग ने गत वर्ष बाजारों से जोहड़ तक पाइपलाइन बिछाई थी। अब यह जोहड़ ओवरफ्लो हो गया है। इस वजह से बाजारों में सीवर व बारिश के पानी की लाइनें बैक मार गईं। बाजार में पानी भरने से व्यापारियों को दिक्कत हो रही है।


- फसलों के लिए फायदेमंद है बारिश
बारिश खेती के लिए बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। बाजरा, कपास व अन्य फसलों में फायदा पहुंचा है। जिले में एक लाख 10 हजार एकड़ में बाजरे की फसल खड़ी है। कपास का रकबा करीब 30 हजार एकड़ है। सिंचाई विभाग ने खेतों से पानी निकासी के लिए पहले से ही पंप से व मोटरें लगा रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed