फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   problem of waterlogging in bhandawa

Charkhi Dadri News: भांडवा में आठ हजार की आबादी झेल रही दूषित पानी का दंश

Sun, 29 Sep 2024 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 29 Sep 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
problem of waterlogging in bhandawa
 गांव भांडवा में गली का निर्माण नहीं होने के कारण फैली गंदगी। संवाद
पेज तीन की प्रस्तावित लीड: -
विज्ञापन

ग्रामीण लगा चुके प्रशासन से समाधान की गुहार, लेकिन नहीं हो पाया समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव भांडवा में जल निकासी की व्यवस्था नहीं हो सकी है। इस कारण आठ हजार की आबादी दूषित पानी की निकासी का दंश झेल रही है। इससे लोग ग्रामीण प्रशासन और विभागीय अधिकारियों से समाधान के लिए गुहार लगा चुके हैं लेकिन किसी ने भी समस्या को नहीं सुलझाया है। उन्होंने जल्द समाधान की मांग की है।
गांव भांडवा की आबादी करीब आठ हजार है। इस गांव में करीब तीन हजार मतदाता रहते हैं। ग्रामीण राकेश, महेंद्र, रिसाल, तसवीर, विनोद ने बताया कि गली का निर्माण करते समय मिट्टी कम भरी गई। इसी कारण निकासी के अभाव में घरों का दूषित पानी गलियों में ही भरा रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव में दूषित पानी की निकासी के लिए दो तालाब बनाए गए हैं लेकिन दस साल से इन तालाबों की सफाई न होने के कारण इनमें कम पानी समा रहा है और दूषित पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इसमें मच्छर पनप रहे हैं। अब दूषित पानी भरे रहने से लोगों में बीमारियां फैलने का खतरा है। विभाग की ओर से गांव में फॉगिंग भी नहीं करवाई गई है। इससे परेशान ग्रामीणों ने समस्या का समाधान जल्द करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण बोले:
दूषित पानी के तालाबों की सफाई न होने के कारण बरसात में पानी आसपास के घरों में पहुंच जाता है जिससे लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो जाता है। लोगों ने विभाग के अधिकारियों को कई बार परेशानी बताई। इसके बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ है। -अशोक, ग्रामीण।



गांव की गलियों का निर्माण गहराई में नहीं किया गया है। इस कारण अधिकतर घरों में दूषित पानी भरा रहता है। लोगों को गलियों से गुजरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालक भी हादसों का शिकार हो रहे हैं। - विनोद, ग्रामीण।



फोटो-36
बाढड़ा के गांव भांडवा में गली का निर्माण न होने के कारण फैली गंदगी।
फोटो - 37
विनोद
फोटो - 38
अशोक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed