{"_id":"66dce4c841bd512e5202cee7","slug":"problem-of-water-logging-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-122977-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पानी की नहीं हो पाई निकासी, परेशानी झेल रहे शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पानी की नहीं हो पाई निकासी, परेशानी झेल रहे शहरवासी
Sun, 08 Sep 2024 05:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 08 Sep 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट::
बारिश के चलते शहर के वार्डाें में सीवर व्यवस्था बेपटरी, मैनहोल से ओवरफ्लो हो रहा सीवर लाइनों का पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दो दिनों में हुई बारिश से शहर की सीवर व्यवस्था चरमरा गई है। शहर के मुख्य प्रवेश मार्गाें पर भी पानी भरा है। रोहतक रोड और लोहारू चौक पर जहां जलभराव से वाहन चालक परेशान हैं तो वहीं वार्डाें में ठप सीवर व्यवस्था से स्थानीय लोग परेशानियों से दो-चार हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि लचर व्यवस्था इसका कारण है।
शनिवार दोपहर तक की स्थिति देखें तो रोहतक रोड स्थित सरस्वती वाटिका के सामने, नई सब्जी मंडी के सामने, मथुरी घाटी, लोहारू रोड, कबीर नगर, स्वर्ण शताब्दी पार्क, बस स्टैंड रोड आदि स्थानों पर जलभराव रहा। यहां से गुजरने वाले 10 हजार से अधिक लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर से जलभराव की समस्या खत्म करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए, लेकिन हालात में ज्यादा सुधार नजर नहीं आ रहा है।
व्यापार मंडल प्रधान सुरेश पांडवानिया, उपप्रधान संदीप फौगाट, राजेश सोनी, मुकेश जैन आदि ने बताया कि हल्की बारिश के साथ ही कॉलोनियों के सीवर मैनहोल ओवरफ्लो हो जाते हैं। इसके कारण गलियां दूषित पानी से लबालब हो जाती हैं। इसके चलते लोगों को घरों से बाहर निकलना दूभर हो जाता है।
विज्ञापन
- सब्जी मंडी के दोनों गेट पर भरा पानीसब्जी मंडी प्रधान नितिन जांघू ने बताया कि बारिश के बाद मंडी के दोनों मुख्य गेटों के सामने जलभराव हो जाता है। लगातार पानी भरने के कारण सड़क भी जर्जर हो गई है। इसके चलते मंडी में आने वाले वाहन चालक व ग्राहक परेशान हैं।
- सड़कों की हालत हो रही खस्ता
कई दिनों तक मुख्य सड़कों के बीच बारिश का पानी भरने के कारण सड़क की रोड़ियां निकलनी शुरू हो गई हैं। यहां से गुजरने वाले वाहनों के टायरों के दबाव के कारण रोड़ियां छिटक कर राहगीरों को भी लग जाती हैं। दुपहिया वाहन चालकों के भी संतुलन खोकर घायल होने की आशंका बनी रहती है।
- कॉलोनी की आधी आबादी का रास्ता बंद
वार्ड 17 स्थित स्वर्ण जयंती शताब्दी पार्क के सामने गली में लंबे समय से जलभराव है। इसके कारण कॉलोनी की आधी आबादी का रास्ता बंद है। लोगों को दो किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर गंतव्य पर पहुंचना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी मुकेश कुमार, संजय कुमार, दीपक व प्रदीप ने बताया कि लंबा समय बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
वर्सन:
हमारे कर्मचारी सभी वार्डों में पहुंच कर मैनहोल की सफाई कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर हम सुपर सकर मशीन का भी प्रयोग कर रहे हैं। ताकि, शहर में जलभराव की स्थिति न बने। जल्द ही व्यवस्था में सुधार नजर आएगा।
-बृजेश जावला, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
फोटो: 30
रोहतक रोड स्थित सरस्वती वाटिका के सामने भरा बारिश का पानी। संवाद
फोटो: 31
नई सब्जी मंडी को जाने वाली सड़क के बीच भरा बारिश का पानी। संवाद
फोटो: 32
बस स्टैंड रोड पर दुकानों के सामने भरा पानी। संवाद
फोटो: 33
स्वर्ण जयंती शताब्दी पार्क के सामने गली में भरा दूषित पानी। संवाद
फोटो: 34
शहर के मथुरी घाटी सड़क पर भरा पानी। संवाद