फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   problem of saral portal

Charkhi Dadri News: दादरी में दिनभर नहीं चला सरल पोर्टल

Sat, 14 Jun 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 14 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
problem of saral portal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। सीईटी पोर्टल पर आवेदन करने की तिथि वीरवार को दो दिन बढ़ाई गई है। इस छूट का पहले दिन आवेदकों को कोई फायदा नहीं हुआ। सरल पोर्टल न चलने के कारण आवेदक प्रमाणपत्र बनवाने से वंचित रह गए। इसके चलते वे फार्म नहीं भर पाए।
सरल केंद्र की साइट नहीं चलने से इस बार आवेदकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। आवेदकों के साथ कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों की दिनचर्या तक बिगड़ी हुई है। 12 जून को अंतिम तिथि तक जिले के सैकड़ों युवा आवेदन नहीं कर पाए। हालांकि, 12 जून की शाम आवेदन करने के लिए दो दिन का समय और दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, दो दिन की मोहलत मिलने के बाद शुक्रवार को आवेदक सीएससी सेंटर्स पर पहुंचे। लेकिन, सरल पोर्टल न चलने के कारण वे प्रमाणपत्र नहीं बनवा पाए। उन्हें फिर से मायूस होकर लौटना पड़ा। अब यह प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवेदकों के पास केवल शनिवार का समय शेष है। सीएससी संचालकों का कहना है कि आवेदक प्रमाणपत्र बनवाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन, साइट नहीं चलने से फार्म नहीं भरे गए हंै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed