फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   probanility of rain from 2 to 5

Charkhi Dadri News: दो से पांच सितंबर तक बारिश की संभावना

Sun, 01 Sep 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 01 Sep 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
probanility of rain from 2 to 5
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। क्षेत्र में शनिवार को दिनभर मौसम शुष्क एवं साफ बना रहा। अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। वातावरण में नमी की मात्रा 70 प्रतिशत बनी रही। 12 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चली।
सुबह से ही मौसम साफ रहा। दोपहर के समय तेज धूप खिलने पर उमस भरी गर्मी बढ़ गई। इससे लोगों को परेशानी हुई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में डिप डिप्रेशन राजस्थान से गुजरात पर बना हुआ है। इसकी वजह से हरियाणा, एनसीआर दिल्ली पर पिछले एक सप्ताह से दक्षिणी पूर्वी नमी वाली मानसून हवा चल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी पर एक नया कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। साथ ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने से एक बार फिर से मानसून टर्फ हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर आने की संभावना है। यह वर्तमान में राजस्थान के दक्षिणी हिस्से पर बना हुआ है। इसकी वजह से दो से पांच सितंबर के दौरान एक बार फिर से मानसून सक्रिय होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि अभी बारिश की और जरूरत है। अब तक औसत से 30 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मानसून सीजन में कम से कम 550 एमएम बारिश होनी चाहिए तब जाकर भूमिगत जलस्तर कुछ ऊपर आ सकता है। बारिश की अभी खरीफ की फसलों को और जरूरत है।
फोटो-19
खेतोंं में खड़ी मूंग की फसल। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed