{"_id":"676d94689e5c149e5005acb8","slug":"private-schools-not-take-interest-in-making-apar-id-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-128758-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अपार आईडी बनाने में निजी स्कूल नहीं दिखा रहे रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अपार आईडी बनाने में निजी स्कूल नहीं दिखा रहे रुचि
Thu, 26 Dec 2024 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
- अब तक केवल 58 प्रतिशत विद्यार्थियों की आईडी ही बना पाए निजी स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने में निजी स्कूल रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अब तक केवल 58 फीसदी विद्यार्थियों की ही अपार आईडी बना पाए हैं। वहीं, राजकीय स्कूलों ने 82 फीसदी कार्य पूरा कर लिया है।
नवंबर से आईडी बनाने का काम चल रहा है। इसके लिए विभाग की टीम लगातार प्राचार्यों से बैठक कर उनसे प्रतिक्रिया ले रही है। साथ ही बैठक में आईडी बनाने में आने वाली समस्याओं का भी समाधान करवा रही है। एमआईएस जिला कोऑर्डिनेटर हरमेंद्र सिंह इस प्रक्रिया का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 368 राजकीय और 157 निजी स्कूल आईडी बनाने में प्रयासरत हैं। इनमें राजकीय स्कूलों में 28,976 विद्यार्थी हैं जबकि 23,961 की अपार आईडी बन चुकी हैं। वहीं, निजी स्कूलों में 46,992 विद्यार्थी हैं और 27,480 आईडी बन पाई हैं।
कोऑर्डिनेटर ने बताया कि विभाग की ओर से इसके लिए 20 दिसंबर तक सभी स्कूलों को कार्य पूरा करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन, 526 स्कूल कार्य पूरा करने में असमर्थ रहे हैं। निजी स्कूलों में अपार आईडी को गंभीरता से लेने के बजाय कार्य धीरे चल रहा है।
विज्ञापन
राजकीय स्कूलों में क्या है स्थिति
दादरी खंड में 124 स्कूल हैं। इनमें 10,794 विद्यार्थी हैं। इनमें से 8965 आईडी बनी हैं। बौंदकलां खंड में 113 स्कूलों में 9154 में से 7656 विद्यार्थियों की आईडी बन पाई हैं। वहीं, बाढड़ा खंड में 128 स्कूलों के 9031 में से 7340 अपार आईडी बनी हैं।
निजी स्कूलों की स्थिति
दादरी खंड में 73 निजी स्कूल हैं। इनमें 23,356 विद्यार्थी हैं जबकि 14,547 विद्यार्थियों की आईडी बन पाई हैं। बाढड़ा खंड में 39 स्कूलों के 10,296 विद्यार्थियों में से 5699 आईडी बनी हैं। इसी तरह बौंदकलां खंड में 45 स्कूल 13,340 में 7234 अपार आईडी ही बना पाए हैं।
वर्सन:
सभी स्कूलों को आईडी बनाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। राजकीय स्कूल अब अपने अंतिम चरण में हैं। प्रतिदिन सभी स्कूलों में आईडी की मॉनीटरिंग की जा रही है। निजी स्कूलों को भी जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
-कृष्णा फोगाट, डीईओ, शिक्षा विभाग
फोटो- 19