{"_id":"65a3a26b0dbbbcec830c6318","slug":"prince-vashishtha-again-got-the-post-of-head-of-brahmin-welfare-committee-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-12081-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: राजकुमार वशिष्ठ को दोबारा मिली ब्राह्मण कल्याण समिति की प्रधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: राजकुमार वशिष्ठ को दोबारा मिली ब्राह्मण कल्याण समिति की प्रधानी
Sun, 14 Jan 2024 02:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:29 PM IST
विज्ञापन
सांगवान गार्डन में प्रधान राजकुमार वशिष्ठ को सम्मानित करते समाज के लोग। स्रोत: संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सांगवान गार्डन में शनिवार को ब्राह्मण कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक पूर्व बीईओ श्रीकिशन शर्मा ने की। बैठक में समिति पुनर्गठन पर चर्चा की गई और सभी ने सर्वसम्मति से राजकुमार वशिष्ठ को ही दोबारा प्रधान मनोनीत किया। उन्हें समिति की कार्यकारिणी का आगामी विस्तार करने का संपूर्ण अधिकार दिया गया।
मौजिज लोगों ने प्रधान राजकुमार वशिष्ठ को पगड़ी पहनाकर सम्मान के साथ बधाई दी और उनके पिछले कार्यकाल को सभी ने सराहा। वक्ताओं ने कहा कि समिति ने राजकुमार वशिष्ठ व सभी समिति पदाधिकारियों की अगुवाई में ब्राह्मण समाज की मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया है और अन्य सामाजिक, राजनीतिक मुद्दों पर सक्रियता से काम किया है। प्रधान वशिष्ठ ने सभी का आभार जताया।
बैठक में मुख्य रूप से सरकार से मांग की गई कि दोहली की जमीन को लेकर जो पूर्व में कांग्रेस सरकार ने कानून बनाया था वो ही लागू होना चाहिए। दस प्रतिशत ईबीपीजी आरक्षण मिलना चाहिए और ब्राह्मण आयोग का गठन होना चाहिए ताकि समाज का उत्थान हो सके। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सुनील शर्मा बाढड़ा, महासचिव धर्मबीर शर्मा, सुरेश नंबरदार, पूर्व सरपंच सज्जन शर्मा, पूर्व चेयरमैन संजय छपारिया, दादरी ब्लाॅक प्रधान बिजेंद्र शर्मा, बाढड़ा प्रधान कुलदीप शास्त्री, बौंद ब्लाॅक प्रधान सतीश शर्मा, झोझू ब्लाॅक प्रधान रामनिवास शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो 33
प्रधान राजकुमार वशिष्ठ को सम्मानित करते मौजिज ग्रामीण। स्रोत: संगठन