{"_id":"686958efbddfb636d4002dc8","slug":"prince-defeated-tejas-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-140075-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बैडमिंटन मैच में प्रिंस ने तेजस तो दिव्य ने मयंक को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बैडमिंटन मैच में प्रिंस ने तेजस तो दिव्य ने मयंक को हराया
Sat, 05 Jul 2025 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 05 Jul 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
हीरा इंडोर स्टेडियम में मुकाबले के दौरान शॉट लगाते खिलाड़ी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 09
हीरा इनडोर स्टेडियम में मुकाबले के दौरान शॉट लगाते खिलाड़ी। संवाद
- हीरा इनडोर बैडमिंटन स्टेडियम में विश्व बैडमिंटन दिवस पर आयोजित कराए गए मैत्री मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर स्थित हीरा इनडोर स्टेडियम में विश्व बैडमिंटन दिवस बनाया गया। कार्यक्रम में जिला एसोसिएशन पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के साथ मिलकर केक काटा और एक-दूसरे को बधाई दी। इसके बाद खिलाड़ियों में मैच कराए गए।
एसोसिएशन महासचिव लोकेश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन जिला प्रधान पंकज जैन ने की जबकि मार्गदर्शन संरक्षक एचसी गोदारा का रहा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार तेजी से दादरी जिले में बैडमिंटन की प्रतिभाएं उभर रही हैं, वह काफी सकारात्मक व सुखद है। आगे चलकर खिलाड़ी अपने हुनर के जरिए और अधिक नाम रोशन करेंगे। कोच नरेश सैनी की देखरेख में मैचों का आयोजन हुआ।
पहला मैच प्रिंस व तेजस के बीच रहा। इसमें 15-14 ,15-12 से प्रिंस ने तेजस को हराया। दिव्य ने मयंक को 15-12,10-15,15-13 के स्कोर से मात दी। अंश ने चिराग को 15-07,15-14 से हराकर मैच अपने नाम किया। इसके बाद रितेश ने ऋतिक को 15-09, 6-15, 15-11 से मात दी जबकि नीलेश ने राम को 15-10,11-15,15-08 से हराया।
विज्ञापन
अंत में सभी खिलाड़ियों की हौसलाफजाई की गई और केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया गया। इस दौरान मयंक, चिराग़, अनुज, रिदिशा, भविष्य, अंश, केशव, ऋतिक, हेमंत, लिखित समेत अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।
- होनहार खिलाड़ियों की याद दिलाता है बैडमिंटन दिवस
महासविच लोकेश गुप्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के जन्मदिन के दिन ही विश्व बैडमिंटन दिवस मनाया जाता है। पीवी सिंधु का पूरा नाम पुसरला वेंकट सिंधु है। उनका जन्म 5 जुलाई 1995 को हैदराबाद में हुआ था। वह 2016 रियो ओलंपिक में रजत पदक और 2020 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। सिंधु ने 2019 में बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक भी जीता था। उनकी उपलब्धियों के लिए सरकार की ओर से कई अवाॅर्ड भी दिए गए हैं।