फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Priest beaten up in temple, case filed against father and son

मंदिर में पुजारी को पीटा, पिता-पुत्र पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Priest beaten up in temple, case filed against father and son
चरखी दादरी। गांव कादमा स्थित एक मंदिर के पुजारी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल की पत्नी की शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पिता-पुत्र पर धारा 323, 506 व 34 के तहत केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कादमा निवासी सरोज ने बताया कि उसका पति चन्नणमल गांव के श्याम मंदिर में पुजारी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को उसका पति सुबह करीब नौ बजे पूजा करने के लिए मंदिर गया था। वहां पर गांव निवासी एक पिता-पुत्र ने उसके पति पर कुल्हाड़ी व डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में चन्नणमल को चोटें लगीं और उसे प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। हालांकि घायल को पीजीआई से छुट्टी मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed