{"_id":"688a4f694c4a410b5903ced1","slug":"preparation-of-independence-day-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-141701-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी में जुट जाएं विभाग : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी में जुट जाएं विभाग : उपायुक्त
Wed, 30 Jul 2025 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 30 Jul 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
मुनीश शर्मा ने कहा-दादरी नई अनाज मंडी में आयोजित होगा जिलास्तरीय कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को नई अनाज मंडी परिसर में देशभक्ति से ओत-प्रोत थीम के साथ गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा। समारोह में ध्वजारोहण व मार्च पास्ट सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित विभाग तैयारियों में जुट जाएं। ये निर्देश उपायुक्त मुनीश शर्मा ने दिए।
उपायुक्त ने बताया कि जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के निर्देश दिए हैं कि वे मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों पर विशेष ध्यान दें। ताकि, मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा सकें।
उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह से संबंधित अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को नई अनाज मंडी परिसर में आयोजित की जाएगी। उन्होंने समारोह स्थल की स्वच्छता, स्वागत गेट, आसपास की सड़कों की मरम्मत, स्टेज प्रबंधन, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभागों को दिए हैं। समारोह में सराहनीय कार्य करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।