{"_id":"67d1c25fffec515cc70cda2f","slug":"preparation-of-holi-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-133233-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: होली-फाग पर कड़ी रहेगी पुलिस सुरक्षा, पानी की नहीं होगी अतिरिक्त आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: होली-फाग पर कड़ी रहेगी पुलिस सुरक्षा, पानी की नहीं होगी अतिरिक्त आपूर्ति
Wed, 12 Mar 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 12 Mar 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
परशुराम चौक पर बुलेट चालक का चालान करते ट्रैफिक एसएचओ रमेश कुमार। संवाद
फोटो 01

फोटो 02
जलघर का पानी भंडारण टैंक। संवाद
फोटो 03
चरखी दादरी नागरिक अस्पताल। संवाद
- हुड़दंग रोकने के लिए 50 पुलिस टीमें गठित, शहर और बाहरी क्षेत्रों में 12 जगह होगी नाकेबंदी
- स्वास्थ्य केंद्रों पर आपात सेवाएं रहेंगी चालू, अतिरिक्त स्टाफ की रहेगी तैनाती
- जनस्वास्थ्य विभाग की अपील : पानी की बर्बादी न करें शहरवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। होली पर्व के मद्देनजर पुलिस, स्वास्थ्य और जनस्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। होली और फाग पर हुड़दंग रोकने के लिए 50 पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। वहीं, जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि होली और फाग पर अतिरिक्त पेयजल की आपूर्ति नहीं की जाएगी। लोगों से अपील है कि पानी की बर्बादी न करें। स्वास्थ्य विभाग ने भी आपात सेवाओं में तैनात स्टाफ की संंख्या बढ़ा दी है। इसके अलावा, प्रशासन ने जिलेवासियों से होली और फाग पर्व सौहार्द और प्रेमभाव से मनाने की अपील की है।
किस विभाग की क्या रहेगी तैयारी
1- पुलिस विभाग : जिला पुलिस 12 जगहों पर नाकेबंदी करेगी जबकि करीब 300 पुलिस जवान सुरक्षा की कमान संभालेंगे। होली और फाग पर कानून व्यवस्था कायम रखने और हुड़दंगियों पर कार्रवाई के लिए 50 पुलिस टीमें गठित की गई हैं। इनमें 16 पैदल गश्त टीमें शामिल हैं। 22 पेट्रोलिंग टीमें हैं। इसके अलावा, 12 पुलिस टीमें शहर के अंदरूनी और बाहरी क्षेत्र में लगाए गए नाकों पर तैनात रहेंगी। जिला पुलिस अधिकारियों का दो टूक कहना है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों को किसी सूरत में माफी नहीं दी जाएगी। पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगी। असामाजिक तत्वों पर सख्ती बरती जाएगी।
2- स्वास्थ्य विभाग : होली और फाग के दिन लड़ाई-झगड़े व हादसे होते हैं। इसके मद्देनजर जिला स्वास्थ्य विभाग की आपातकालीन सेवाओं का लाभ मरीजों को मिलेगा। होली और फाग के मद्देनजर विभाग ने व्यवस्थाएं कर दी हैं। आपातकालीन कक्ष में तैनात स्टाफ की संख्या बढ़ाई गई है। वहीं, कुछ कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द की गई हैं। ताकि, स्वास्थ्य सेवाओं से मरीज वंचित न रहें। कार्यवाहक सीएमओ डॉ. राजविंद्र मलिक का कहना है कि होली और फाग के मद्देनजर विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
3- जनस्वास्थ्य विभाग : शहर की 80 हजार की आबादी को होली और फाग के दिन अतिरिक्त पानी की आपूर्ति नहीं की जाएगी। विभाग ने पानी की बर्बादी रोकने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। ऐसे में लोगों को पानी का इस्तेमाल सोच-समझकर करना होगा। मौजूदा स्थिति देखें तो दोनों जलघरों के भंडारण टैंकों में पानी है। अधिकारियों का दावा है कि पेयजल आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। सामान्य दिनों की तरह सुचारु रूप से घरों तक पानी पहुंचेगा। लोगों से अपील है कि कम से कम पानी की बर्बादी करें।
वर्सन:
जिलावासियों से अपील है कि होली पर्व सौहार्द और प्रेमभाव से मनाएं। असामाजिक तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। बुलेट सायलेंसर से पटाखे छोड़ने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। हुड़दंग करने वालों पर भी सख्ती बरती जाएगी। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।
-अर्श वर्मा, एसपी, चरखी दादरी
वर्सन:
होली और फाग के दिन शहर में पेयजल आपूर्ति होगी, लेकिन, अतिरिक्त पानी विभाग नहीं देगा। पानी की एक-एक बूंद कीमती है। इसके महत्व को समझते हुए लोगों को भी कम से कम पानी की बर्बादी करनी चाहिए।
-सोहनलाल, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
वर्सन:
होली और फाग पर आपात सेवाओं का लाभ मरीजों को मिलेगा। आपातकालीन कक्ष में तैनात स्टाफ की संख्या बढ़ा दी गई है। पर्व के मद्देनजर विभाग की तैयारियां पूरी हैं।
-डॉ. राजविंद्र मलिक, कार्यवाहक सीएमओ, चरखी दादरी