फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Preliminary survey of new railway line from Dadri to Kanina-Neemrana completed, will play a vital role in economic development

Charkhi Dadri News: दादरी से कनीना-नीमराना तक नई रेल लाइन का प्रारंभिक सर्वे पूरा, आर्थिक विकास में निभाएगी अहम भूमिका

Thu, 16 Apr 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 16 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Preliminary survey of new railway line from Dadri to Kanina-Neemrana completed, will play a vital role in economic development
दादरी के रेलवे स्टेशन से गुजरती ट्रेन। - फोटो : 1
चरखी दादरी। प्रदेश के नवगठित जिलों में शामिल दादरी को जल्द ही रेल मार्ग के जरिए कनीना और काठूवास होते हुए राजस्थान के नीमराना से जोड़ने की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। रेलवे की ओर से इस महत्वाकांक्षी परियोजना का प्रारंभिक सर्वे पूरा कर लिया गया है। करीब 155 किलोमीटर लंबी इस प्रस्तावित रेल लाइन पर चार हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च आने का अनुमान है।
विज्ञापन

यदि यह योजना सिरे चढ़ती है तो दादरी रेलवे स्टेशन को जंक्शन बनाने के साथ-साथ जिले के गांव रामनगर, मोड़ी व चिड़िया में भी रेलवे स्टेशन बनने प्रस्तावित हैं। इन गांवों में रेलवे स्टेशन बनने से बाढड़ा हलके के कई गांव भी रेलमार्ग से जुड़ सकेंगे। यह रेल लाइन दादरी जिले के आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

दादरी स्टेशन बन सकेगा जंक्शन
मौजूदा समय में दादरी में रेलवे स्टेशन है। जबकि यहां से लंबी दूरी की ट्रेनों का भी काफी आवागमन होता है। यह नई परियोजना सिरे चढ़ने से दादरी रेलवे स्टेशन को जंक्शन के रूप में विकसित किया जाएगा जिससे यहां ट्रेनों की संख्या भी बढ़ेगी। वहीं क्षेत्र के काफी संख्या में युवा औद्योगिक नगरी होने के चलते नीमराना में नौकरी करते हैं। महेंद्रगढ़ जिले के गांव बाघोत स्थित प्राचीन बाघेश्वर धाम में भी यहां से काफी लोग जाते हैं। गांव चिड़िया व आसपास के गांवों में स्थित सीमेंट फैक्ट्रियों में काम करने वाले अधिकांश लोग भी हर रोज दादरी से ही आवागमन करते हैं। इस रेलमार्ग के बनने से दादरी के अलावा गांव मोड़ी, रामनगर, मकड़ानी, मकड़ाना, संतोखपुरा, गोठड़ा, बलकरा, चिड़िया, खोरड़ा, नौसवा, बहु झोलरी, सेहलंग, बाघोत, छितरौली आदि के ग्रामीणों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। ऐसे में यदि इस रेलमार्ग की योजना सिरे चढ़ती है तो दादरी व आसपास के गांवों में रहने वाले हजारों लोगों को इसका फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस लाइन पर तीन नए जंक्शन प्रस्तावित

इस रेलमार्ग पर तीन नए जंक्शन प्रस्तावित हैं। वहीं दो जगह क्रॉसिंग तथा 13 हाल्ट होंगे। जिनमें दादरी, कनीना खास व काठूवास को जंक्शन बनाया जाएगा। वहीं ततारपुर व नीमराना को क्राॅसिग दिखाया गया है। इसके साथ ही गांव रामनगर, मोड़ी, चिड़िया, बाघोत, कनीना खास, रामबास, गोमला, नांगल जमालपुर, मांढण, नया गांव, नीमराना, जाट बहरोड, उल्हेरी, रानौत व जिदोली को हाल्ट दिखाया गया है।


भिवानी-महेंद्रगढ़ क्षेत्र से लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने बताया कि इस रेल लाइन को लेकर रेलवे की ओर से प्रारंभिक सर्वे पूरा हो चुका है। अब इसकी डीपीआर के लिए फाइल रेलवे में जाएगी। मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी। यह रेल लाइन बनने से दादरी, महेंद्रगढ़ जिलों के अलावा साथ लगते क्षेत्र के लोगों को भी काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed