फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Preeti's oxygen level had reached 22, DC helped Remdasivir, now it reached 70

22 पहुंच चुका था प्रीति का ऑक्सीजन लेवल, डीसी से रेमडेसिविर की मदद मिली तो अब पहुंचा 70

Fri, 07 May 2021 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Preeti's oxygen level had reached 22, DC helped Remdasivir, now it reached 70
बहादुरगढ़ में उपचाराधीन दादरी निवासी कोरोना संक्रमित महिला प्रीति सैनी को रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाने के बाद हालत में काफी सुधार हुआ है। संक्रमित महिला के देवर ने बताया कि बुधवार सुबह प्रीति का आक्सीजन लेवल 22 पर पहुंच गया था, लेकिन दादरी और झज्जर डीसी की मदद से थमती सांसों को संजीवनी मिल गई। दो इंजेक्शन लगने के बाद वीरवार दोपहर तक प्रीति का ऑक्सीजन लेवल 70 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

संक्रमित महिला के देवर से अमर उजाला ने दो आईएएस की मदद मिलने पर बातचीत की। फोन पर हुई इस बातचीत में दीपक सैनी ने बताया कि दो दिन पहले उसकी भाभी प्रीति की हालत बेहद नाजुक हो गई थी और निजी तौर पर भी उन्हें रेमडेसिविर इंजेक्शन मुहैया नहीं हो पा रहा था। इससे पहले 95 हजार के दो इंजेक्शन उन्होंने खरीदकर लगवाए थे, लेकिन चिकित्सकों ने और रेमडेसिविर इंजेक्शन का प्रबंध करने की बात कह दी थी।
विज्ञापन

दीपक ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर ही प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन पाई। थक हारकर उन्होंने दादरी डीसी को ट्वीट किया और उनकी तरफ से मदद के आश्वासन का री-ट्वीट किया गया। दीपक सैनी ने बताया कि बुधवार सुबह ही उन्हें छह इंजेक्शन मुहैया हो गए और दो इंजेक्शन लगने के बाद अब प्रीति सैनी का ऑक्सीजन लेवल 70 तक पहुंच गया है। दीपक सैनी ने बताया कि दादरी और झज्जर डीसी के प्रयासों से उसकी भाभी को जीवनदान मिला है और इसके लिए वो शुक्रगुजार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति हैं बैंक मैनजर, दोनों हुए थे साथ संक्रमित
दीपक सैनी ने बताया कि उसकी भाभी प्रीति हाउस वाइफ हैं, जबकि उसके भाई एक बैंक में मैनेजर हैं। दोनों ही कोरोना संक्रमित हुए थे। होम आइसोलेशन के दौरान प्रीति का ऑक्सीजन लेवल गिरता चला गया। इसके कारण ही गत एक मई को उन्होंने उसे बहादुरगढ़ के जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती करवाया था। अब प्रीति आईसीयू में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed