फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Prajapita Brahmakumari Ishwariya Vishwavidyalaya

आपसी संबंधों को मजबूत बनाता ईश्वरीय व नारायणी नशा : बीके वसुधा

Sun, 04 Feb 2024 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 04 Feb 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
Prajapita Brahmakumari Ishwariya Vishwavidyalaya
झोझूकलां। नशा आपसी संबंधों व रिश्तों का नाश कर कैंसर और अन्य भयानक बीमारियों को निमंत्रण देता है। यह उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कादमा शाखा की ओर से मेरा गांव-नशा मुक्त गांव अभियान के तहत चलाए जागरूकता अभियान में क्षेत्रीय प्रभारी ब्रह्मकुमारी वसुधा ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

रविवार को पिचौपा खुर्द, कलियाणा, मंदौली, गोकल, माईखुर्द, माईकलां, रूदड़ोल व दगड़ौली में विश्व कैंसर दिवस पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। बीके वसुधा ने कहा कि कैंसर जैसे रोगों से सात्विक व आध्यात्मिक जीवन शैली से ही बचा जा सकता है। ईश्वरीय व नारायणी नशा आपसी संबंधों को मजबूत बनाता है। आध्यात्मिक व मानवीय मूल्यों को जीवन में धारण कर नशीले पदार्थों से छुटकारा दिला समाज को स्वस्थ व सुखी बनाता है।
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारी नीलम ने नशा छोड़ने की शपथ दिलाई। उन्होंने बच्चों को नशे की आदत में पड़ने का कारण और निवारण बताया। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध रखने का आह्वान किया। पिचौपा खुर्द सरपंच सुरेंद्र सांगवान ने कहा कि नशा आपसी संबंधों को मजबूत बनाने में बाधक है। मांई खुर्द सरपंच प्रतिनिधि रामफल ने भी नशा युवाओं से नशा त्याग करने की अपील की और ब्रह्माकुमारीज के इस अभियान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रचनात्मक कार्य कर देश को आगे बढ़ाने में दें अपना योगदान : ज्योति
ब्रह्माकुमार विशाल ने कहा कि बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, ड्रग्स आदि नशे के पदार्थ हमारे शरीर में दीमक की तरह प्रवेश कर अंदर से खोखला कर देते हैं। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है। अभियान संयोजक एवं झोझूकलां सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ज्योति ने कहा कि आज युवाओं को अपनी सकारात्मक सोच के साथ रचनात्मक कार्य कर देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देना चाहिए। यह सब पाश्चात्य संस्कृति का त्याग कर अपनी भारतीय संस्कृति धारण करने पर संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed