फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   pradhan stopped attendance after complaint, SI apologized in writing, said mistake to me

सात दुकानों से 168 किग्रा. प्लास्टिक का सामान जब्त, 1.03 लाख का लगाया जुर्माना

Tue, 09 Mar 2021 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
pradhan stopped attendance after complaint, SI apologized in writing, said mistake to me
दुकानों से जब्त किया गया प्लास्टिक का सामान। - फोटो : CharkhiDadri
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के मद्देनजर एक बार प्रयोग होने वाला प्लास्टिक रखने वाले दुकानदारों पर सोमवार शाम नगर परिषद ने कार्रवाई की। करीब एक घंटे चले अभियान के दौरान सात प्रतिष्ठानों से 168 किलोग्राम पॉलिथीन और प्लास्टिक का अन्य सामान जब्त किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान नप टीम ने दुकानदारों पर एक लाख तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
दूसरी ओर व्यापारी नप की कार्रवाई के विरोध में उतर आए और उन्होंने जमकर हंगामा किया। हालांकि डीसी के पास पुलिस फोर्स के लिए फोन करते ही दुकानदार और व्यापारी खिसकने शुरू हो गए।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी मनोज यादव व सचिव प्रशांत पाराशर के नेतृत्व में नप टीम ने सोमवार दोपहर बाद शहर में पॉलिथीन और एक बार प्रयोग होने वाला प्लास्टिक सामान (डिस्पोजल प्लेट और गिलास) रखने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया। दो दुकानों पर कार्रवाई करते ही दुकानदार और व्यापारी एकत्रित हो गए और कार्रवाई का विरोध किया। विरोध करने वालों ने बाजार बंद करने की भी चेतावनी दी। हालात बिगड़ते देख नप अधिकारियों ने डीसी राजेश जोगपाल को स्थिति से अवगत करवाया और पुलिस फोर्स मुहैया करवाने की मांग की। इसके बाद व्यापारी वहां से खिसकना शुरू हो गए और नप टीम ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। शाम करीब चार बजे तक नप टीम ने अभियान चलाकर सात दुकानों पर कार्रवाई की। इन दुकानों से न केवल प्लास्टिक का सामान जब्त किया गया, बल्कि जुर्माना भी लगाया गया। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी मनोज यादव ने बताया कि दुकानदार अपने निजी स्वार्थ के चलते पॉलिथीन बिक्री को बंद नहीं कर रहे। सरकार ने पॉलिथीन और एक बार प्रयोग होने वाले प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन से 25 हजार रुपये लगाया दुकानदारों पर जुर्माना
आकाश किराना स्टोर संचालक का 25 हजार रुपये का चालान किया गया। सब्जी मंडी के समीप स्थित जय भवानी किराना स्टोर का दस हजार रुपये का, कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी का दस हजार रुपये का, श्री श्याम किराना स्टोर का तीन हजार रुपये का, प्रतीक किराना स्टोर का पांच हजार रुपये का, अमरनाथ ट्रेडिंग कंपनी का 25 हजार रुपये का और जैन ट्रेडर्स का 25 हजार रुपये का चालान किया गया।
पांच मार्च को जागरूकता रैली निकालने के साथ करवाई भी मुनादी
कार्रवाई से तीन दिन पहले शहर में जागरूकता रैली भी निकाली गई थी। इसके जरिये दुकानदारों से पॉलिथीन प्रयोग न करने की अपील की गई थी। इसके बाद शहर में मुनादी भी करवाई गई और दुकानदारों के बाज न आने पर ही कार्रवाई की गई।
नप टीम ने सात प्रतिष्ठानों से 168 किलोग्राम पॉलिथीन और अन्य सामान जब्त कर एक लाख तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। शहर को पॉलिथीन मुक्त करने के लिए अब नियमित अभियान चलाया जाएगा।

प्रशांत पाराशर, सचिव, नगर परिषद
----------------
वर्जन::
दुकानदारों और व्यापारियों पर तो नप टीम कार्रवाई कर रही है, लेकिन एक बार प्रयोग होने वाला प्लॉस्टिक सामान बनाने वालीं कपंनियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अकेले दुकानदारों पर कार्रवाई करना सही नहीं है।
बलराम गुप्ता, जिला प्रधान, हरियाणा व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed