फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana beneficial for farmers: Deputy Commissioner

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए लाभकारी : उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana beneficial for farmers: Deputy Commissioner
चरखी दादरी। उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने शुक्रवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बजाज एलियांज कंपनी द्वारा संचालित यह प्रचार रथ जिला के सभी गांवों में जाकर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देगा।
विज्ञापन

उपायुक्त पूनिया ने कहा कि खरीफ सीजन की फसलें कपास, मक्का, धान, बाजरा, मूंग का फसल बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है, उससे पहले किसान अपनी फसलों का बीमा करवा सकते हैं। बीमा योजना के तहत कपास, मक्का, धान, बाजरा एवं मूंग की एक एकड़ की प्रीमियम राशि क्रमश: 1819.12, 374.85, 749.69, 352.79, 329.82 रुपये है। जिसकी बीमित राशि 36382.49, 18742.63, 37484.45, 17639.45 व 16490.95 रुपये निर्धारित है। इसके अलावा कोई भी किसान अपनी उपरोक्त दी गई फसलों का बीमा करवाने का इच्छुक है वह अपने संबंधित बैंक शाखा, उपकृषि-निदेशक कार्यालय, बजाज एलियांज कंपनी के प्रतिनिधि, अपने नजदीकी ष्टस्ष्ट या नजदीकी डाकघर से संपर्क करके अपनी फसल का बीमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त यह योजना सभी किसानों के लिए स्वैच्छिक है, इसलिए जो ऋणी किसान बीमा नहीं करवाना चाहते हैं, उन्हें अपने ऋणदाता बैंक में आगामी 24 जुलाई तक लिखित में घोषणा पत्र देना होगा अन्यथा बैंक द्वारा अपने अभिलेखानुसार उसका बीमा कर दिया जाएगा। किसान को अगर फसल तब्दील करवानी है, वह संबंधित ऋणी बैंक मे 29 जुलाई तक यह प्रक्रिया पूरी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फसल बीमा के लिए ये चाहिए दस्तावेज
उपायुक्त ने बताया कि किसान को अपनी फसल का बीमा करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, नवीनतम जमाबंदी एवं स्वयं प्रमाणित बुआई प्रमाण पत्र के साथ संबंधित बैंक शाखा, उपकृषि-निदेशक कार्यालय, बजाज एलियांज कंपनी के प्रतिनिधि या नजदीकी डाकघर से बीमा करवा सकते हैं।

- ये रहे मौजूद
इस मौके पर सहायक सांख्यिकी अधिकारी रत्न सिंह, सांख्यिकी सहायक सुशील कुमार, बिमला देवी, सुरेंद्र सिंह, तकनीकी सहायक नितिन खंडेलवाल, परियोजना अधिकारी सौरभ फौगाट, बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed