{"_id":"637525f7bcb5eb6e051af366","slug":"power-corporation-to-replace-9-metre-poles-installed-on-200-iron-and-main-roads-charkhidadri-news-hsr6472326109","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 लोहे के और मुख्यमार्गों पर लगे 9 मीटर के पोल बदलेगा बिजली निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 लोहे के और मुख्यमार्गों पर लगे 9 मीटर के पोल बदलेगा बिजली निगम
विज्ञापन
चरखी दादरी। बिजली निगम ने जिले में 200 लोहे के पोल बदलने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा मुख्य मार्गों पर लगे 9 मीटर ऊंचे पोल भी बदले जाएंगे। इनकी जगह 11 मीटर ऊंचे पोल लगाए जाएंगे, ताकि मुख्य मार्ग से गुजरने वाले भारी वाहन बिजली तारों में न फंसे। दोनों ही योजनाओं पर निगम टीमों ने काम शुरू कर दिया है। दस दिन के अंदर यह कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इसके लिए सभी साइट का चयन भी किया जा चुका है।
बता दें कि बारिश के मौसम में लोहे के पोल से बिजली करंट का खतरा होता है। आए दिन बेसहारा पशु भी हादसों का शिकार होते हैं। ऐसे में लंबे इंतजार के बाद बिजली निगम ने इन लोहे के पोल को बदलने की कवायद शुरू कर दी है। अब तक बिजली निगम की टीमें 200 में से करीब 190 पोल बदल चुकी हैं। लोहे के ज्यादातर पोल रेतीले क्षेत्र में लगे थे। ज्यादातर हिस्सों में ये पोल करीब 45 साल पहले लगाए थे। पुराने होने के चलते ये जर्जर हो चुके थे। इनकी जगह अब कंक्रीट वाले पोल लगाए जा रहे हैं। इससे पहले विभिन्न साइट का सर्वे कर जर्जर पोल की सूची तैयार की गई और इसके बाद ही इन्हें बदलने की कवायद शुरू हुई है।
इसके अलावा अब बिजली निगम 440 वॉल्ट की मेन लाइनों के नौ मीटर के पोल भी बदलने जा रहा है। इसके तहत जिस भी सड़क मार्ग पर नौ मीटर के पोल लगे हैं उनकी जगह 11 मीटर ऊंचे पोल लगाए जाएंगे। इसके लिए बिजली निगम ने 25 सड़क मार्गों का चयन कर लिया है और इनमें से 15 साइट पर 11 मीटर ऊंचे पोल लगाए भी जा चुके हैं।
विज्ञापन
- करंट से हर साल करीब 20 गोवंश गंवाते हैं जान
अकेले शहर की बात करें तो हर साल बिजली करंट लगने से करीब 20 गोवंशों की मौत होती है। गो सेवक भी बिजली निगम से लोहे के पोल और जमीन पर रखे बिजली ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग उठा रहे थे। उनकी यह मांग अब जाकर परवान चढ़ी है।
- मुख्य मार्गों पर अब भारी वाहनों में नहीं उलझेंगे तार
दरअसल, जिले के मुख्य मार्गों के साथ बिजली निगम ने नौ मीटर ऊंचे पोल लगाए हुए हैं। मालवाहक भारी वाहन जब गुजरता है तो रोड के ऊपर से गुजर रही इन तार में वाहन फंस जाता है। इस तरह का मामला जानलेवा भी साबित हो सकता है। इस आशंका को देखते हुए ही बिजली निगम ने मुख्य मार्गों किनारे लगे पोल की ऊंचाई बढ़ाने की योजना तैयार कर काम शुरू करवा दिया है।
सभी नौ मीटर के पोल बदल इनकी जगह 11 मीटर ऊंचे पोल लगाए जाएंगे ताकि हादसों से बचाव हो सके। इसके तहत निगम ने काम शुरू कर दिया है। एलटी 440 वॉल्ट के पोल को ही योजना के तहत बदला जा रहा है।
-शंकरलाल, एसडीओ, बिजली निगम