{"_id":"63a0a75ca42e3b2b5e285d07","slug":"power-corporation-to-change-5-km-long-main-line-supply-will-improve-charkhidadri-news-hsr650197925","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बिजली निगम बदलेगा 5 किमी लंबी मुख्य लाइन, आपूर्ति में होगा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बिजली निगम बदलेगा 5 किमी लंबी मुख्य लाइन, आपूर्ति में होगा सुधार
विज्ञापन
शहर के मेन लोहारू रोड से गुजरती 11 हजार वॉल्ट की लाइन।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। शहर के मेन परशुराम चौक से लोहारू चौक तक बिजली निगम पांच किलोमीटर लंबी 11 हजार वोल्टेज की बिजली तार बदलेगा। इन तार की करंट कैरिंग क्षमता डेढ़ गुना ज्यादा है। इस समय यहां 50 एमएम के तार लगे है और अब इनकी जगह 80 एमएम मोटाई के आधुनिक तकनीक से बने तार लगाए जाएंगे। सर्दी और कोहरे के मौसम में संभावित फॉल्ट व तार टूटने के झंझट को देखते हुए निगम अधिकारियों ने ये योजना तैयार की है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 20 लाख रुपये का खर्च आएगा।
शहर में बिजली आपूर्ति सुचारू बनी रहे इसके लिए बिजली निगम की ओर से प्रयास जारी हैं। धीरे-धीरे शहर में ट्रांसफार्मरों की संख्या बढ़ाई जा रही है और नए पोल भी लगाए जा रहे हैं ताकि फॉल्ट कम से कम हों कॉलोनियों में भी बिजली आपूर्ति में बाधा उत्पन्न न हो। निगम कर्मी समय-समय पर लाइनों की मरम्मत का काम भी कर रहा हैं। कर्मचारी लाइनों की नियमित रूप से पेट्रोलिंग कर रहे हैं। शहर में 33 केवीए का नया पावर सब स्टेशन भी बनना है। इसकी भी मंजूरी मिल चुकी है ताकि बिजली क्षमता में बढ़ोतरी की जा सके। सीएम घोषणा के तहत पांच से अधिक गांवों में बिजली पावर सब स्टेशन बनने प्रस्तावित हैं।
बिजली आपूर्ति सुधार की कड़ी में अब शहर के परशुराम चौक से लोहारू चौक तक पर पांच किलोमीटर लंबी लाइन बदलने की योजना तैयार की गई है। यहां मोटे तार लगाए जाएंगे। इस समय यहां 50 एमएम की पुरानी तकनीक के तार लगे हुए हैं और अब इनकी जगह 80 एमएम के तार लगाए जाएंगे। इन तार के टूटने की संभावना बहुत कम है। इसके अलावा इनसे लाइन ब्रेक डाउन की समस्या भी नहीं रहेगी। यह लाइन 11 हजार वोल्टेज की है।
विज्ञापन
- सिविल अस्पताल की बिजली आपूर्ति में भी होगा सुधार
इस मेन लाइन के दोनों ओर बाजार व आवासीय बस्ती भी है। सिविल अस्पताल भी इसी मार्ग पर पड़ता है। कई बैंक भी इसी मार्ग पर खुले हैं। शहर का मुख्य पार्क रोज गार्डन भी यहीं स्थित है। इस मार्ग पर पूर्व मंत्री व कई पूर्व विधायकों के आवास भी हैं। रोडवेज बस डिपो भी इसी मार्ग पर पड़ता है इस वजह से इस लाइन पर लोड अक्सर ज्यादा बना रहता है। लोड की वजह से बार-बार लाइन ट्रिप कर जाती है।
- 20 हजार लोगों को मिलेगी राहत
करीब पांच किलोमीटर लंबी बिजली लाइन बदलने से शहर के करीब 20 हजार लोगों को राहत मिलेगी। इसके तहत वार्ड-17, वार्ड-18, वार्ड-19, वार्ड-20 और बस स्टैंड व सिविल अस्पताल के पिछली तरफ बसी कॉलोनियों के लोगों को फायदा होगा और उन्हें बिजली फॉल्ट के चलते लगने वाले कटों से निजात मिलेगा।
जल्द ही शहर की इस मेन लाइन को बदल दिया जाएगा। इसके लिए मंजूरी मिल चुकी है। मोटे तार लगने के बाद टूटने के चांस कम होंगे और फॉल्ट से भी छुटकारा मिल सकेगा। उपभोक्ताओं को नियमित रूप से बिजली देने के लिए निगम तैयार है।
-होशियार सिंह, एसडीओ, बिजली निगम