फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Posing as a doctor, he defrauded the judge's daughter of Rs 27 thousand, case registered.

Charkhi Dadri News: डॉक्टर बन जज की बेटी से की 27 हजार की धोखाधड़ी, केस दर्ज

Thu, 21 Sep 2023 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 21 Sep 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Posing as a doctor, he defrauded the judge's daughter of Rs 27 thousand, case registered.
चरखी दादरी। दादरी में तैनात अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की बेटी के साथ 27 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत मिलते ही खाता फ्रीज करवाकर 12,501 रुपये का भुगतान रुकवा दिया और इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जज की बेटी प्रिया ने बताया कि उसके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने खुद को डॉक्टर बताते हुए कहा कि उसके पिता ने उससे परामर्श लेकर दवाएं खरीदी थीं और भुगतान किया था। अब उसे पता चला कि 23,000 रुपये का भुगतान अधिक हो गया है। अब वो अतिरिक्त भुगतान राशि खाते में वापस डालना चाहता है।
विज्ञापन

कॉल करने वाले शख्स ने प्रिया से कहा कि उसके पिता से बात हो गई है और उन्हीं ने उसका नंबर दिया है। इसके बाद उसने प्रिया के पास 50 रुपये ट्रांजेक्शन का संदेश भेजा और इसकी पुष्टि भी कर ली। इसके बाद दूसरा संदेश 20 हजार रुपये का भेजा गया। तीसरा संदेश 30 हजार का भेजा और आरोपी ने कहा कि तीन हजार की जगह उसने 30 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन कर दी है। उसने प्रिया से 27 हजार रुपये वापस खाते में डालने की बात कही। इसके बाद प्रिया ने 20 हजार रुपये का गूगल-पे और 7000 रुपये का पेटीएम से भुगतान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चौथा संदेश 40 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन का मिला और आरोपी ने कहा कि ये ट्रांजेक्शन गलती से हो गई है। उसे किसी अन्य के खाते में रुपये डालने थे। इसके कारण प्रिया को उस पर शक हुआ और जब खाते की जांच की तो कोई भी राशि उसके खाते में जमा नहीं मिली। इसके बाद आरोपी ने कहा कि एक घंटे के अंदर राशि खाते में आ जाएगी। इसके बाद भी उसने प्रिया से 40 हजार रुपये वापस करने की बात कही, लेकिन शिकायतकर्ता ने ऐसा नहीं किया। बाद में कॉल करने वाले की जालसाजी का पता लगा और मामले की शिकायत दादरी साइबर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed