फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Portal opened to apply under Agneepath scheme

Charkhi Dadri News: अग्निपथ योजना के तहत आवेदन करने के लिए खुला पोर्टल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Portal opened to apply under Agneepath scheme
चरखी दादरी। अग्निपथ योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आगामी 21 मार्च तक जारी रहेगी। इसके लिए पोर्टल खोल दिया गया है।
विज्ञापन

दादरी सेना भर्ती कार्यालय निदेशक कर्नल आनंद साकले ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए अभ्यर्थी को 250 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। वर्ष 2024-25 के लिए अग्निवीरों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा और दूसरे चरण में भर्ती रैली होगी। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार को अपना नाम वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 मार्च के बाद बंद कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चरखी दादरी, रेवाड़ी, भिवानी व महेंद्रगढ़ जिला के जिन युवाओं का जन्म 1 अक्तूबर 2003 से 30 अप्रैल 2007 के बीच हुआ है और उन्होंने दसवीं या बारहवीं की कक्षा उत्तीर्ण की या कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और परिणामों की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं, आवेदन करने के पात्र हैं। बशर्ते वे अन्य सभी क्यूआर को पूरा करते हों।
कर्नल आनंद साकले ने बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन दसवीं पास व अग्निवीर ट्रेडमैन आठवीं पास के पद सभी आर्म फोर्स के लिए हैं। आवेदन करते समय सभी उम्मीदवार अपना निजी मोबाइल नंबर की जानकारी दर्ज करके सबमिट का बटन अवश्य दबाएं। उम्मीदवार जितनी बार भी अपना ऑनलाइन फार्म खोले, उसे बंद करने से पहले वे सब्मिट बटन को अवश्य दबाएं। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़े और योजना बारे भर्ती प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ लें।
विज्ञापन


इन्हें मिलेंगे अतिरिक्त अंक
कर्नल आनंद साकले ने बताया कि 10वीं कक्षा के बाद दो साल के आईटीआई कोर्स वालों को 20, 10वीं और दो या तीन साल का डिप्लोमा वालों को 30, 12वीं और एक साल के आईटीआई कोर्स वालों को 30, 12वीं और दो साल के आईटीआई कोर्स वालों को 40 व 12वीं और डिप्लोमा धारक को 50 बोनस अंक दिए जाएंगे। एनसीसी ए और बी के लिए 5 और 10 अंक बोनस मिलेंगे। एनसीसी सी सर्टिफिकेट के लिए जीडी श्रेणी में 20 और बाकी श्रेणी 15 अंक मिलेंगे। गणतंत्र दिवस भागीदारी के अतिरिक्त 5 अंक मिलेंगे। आवेदन प्रक्रिया का तरीका और ऑनलाइन परीक्षा का तरीका समझने के लिए वेबसाइट पर वीडियो अवश्य देखें। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के पांच स्थान भरने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed