{"_id":"665f4175f1b9c01d07007221","slug":"portal-launched-for-college-admission-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-118553-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कॉलेज में दाखिले के लिए पोर्टल शुरू, दूसरे दिन भी नहीं आया कोई आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कॉलेज में दाखिले के लिए पोर्टल शुरू, दूसरे दिन भी नहीं आया कोई आवेदन
Tue, 04 Jun 2024 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 04 Jun 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले आठ महाविद्यालयों में दाखिले के एक भी ऑनलाइन आवेदन नहीं किया गया है। हालांकि सोमवार रात का आठ बजे दाखिला पोर्टल शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि री-अपीयर परीक्षाओं के चलते विद्यार्थी अभी आवेदन नहीं कर रहे हैं।
जिले में आठ महाविद्यालय हैं और इनमें कुल 4180 सीटें हैं। पहले दिन पोर्टल बंद होने कारण आवेदन नहीं आए। दूसरे दिन भी कोई आवेदक सीएससी पर नहीं आया। वहीं, मतगणना के चलते शहर का जनता कॉलेज भी बंद रहा। शहर का एपीजे महाविद्यालय के प्रधान सज्जन कुमार ने बताया कि स्नातक के किसी भी संकाय में एक भी आवेदन नहीं आया है।
बौंदकलां प्राचार्य ऋषिपाल शर्मा व भैरवी के राजकीय महाविद्यालय से हरीश शर्मा और झोझूकलां महिला महाविद्यालय से दिनेश कुमार से आवेदन की जानकारी ली गई, लेकिन किसी भी महाविद्यालय में एक भी आवेदन नहीं आया। हालांकि पोर्टल सुचारु रूप से संचालित रहा। बाढड़ा महिला महाविद्यालय, कादमा महाविद्यालय और मांढ़ी हरिया महाविद्यालय में कोई भी विद्यार्थी दाखिले से संबंधित जानकारी के लिए नहीं पहुंचा। स्नातक दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून है। इससे पहले इच्छुक विद्यार्थी अपने पसंदीदा कॉलेज के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।