{"_id":"6519a4e454e5b2db750c8f66","slug":"portable-hospital-worth-rs-15-crore-will-be-shifted-to-civil-hospital-charkhidadri-news-c-21-hsr1019-230486-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सिविल अस्पताल में शिफ्ट होगा डेढ़ करोड़ का पोर्टेबल अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सिविल अस्पताल में शिफ्ट होगा डेढ़ करोड़ का पोर्टेबल अस्पताल
विज्ञापन
सांवड़ पीएचसी में रखा पोर्टेबल अस्पताल।
चरखी दादरी। पिछले दो साल से गांव सांवड़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रखे डेढ़ करोड़ कीमत के पोर्टेबल अस्पताल को अब स्वास्थ्य विभाग सिविल अस्पताल में शिफ्ट करेगा। जल्द ही ये प्रक्रिया शुरू होगी और ऐसा होते ही सिविल अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और संसाधनों में और इजाफा होगा। सीएमओ डॉ. जयकिशोर का कहना है कि वो जल्द ही इसकी अपडेट लेंगे।
बता दें कि सांवड़ स्थित पीएचसी परिसर में रखा पोर्टेबल अस्पताल धूप, गर्मी, बारिश झेल रहा है। कोविड के दौरान जिला प्रशासन के आग्रह पर अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन ने यह पोर्टेबल अस्पताल मुहैया कराया था। इसकी खास बात ये है कि इसे एक से दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है।
पोर्टेबल अस्पताल के अलग-अलग कंपार्टमेंट हैं। इन्हें मिलाकर ही अस्पताल तैयार होता है। इसका ढांचा लोहे का है और आसानी से एक से दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है। अगर इस पोर्टेबल अस्पताल का सदुपयोग किया जाए तो जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफा होगा और मरीजों को सीधे तौर पर इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
आज तक नहीं हुई स्टाफ की तैनाती
वर्ष 2020 में स्वास्थ्य विभाग को ये पोर्टेबल अस्पताल मिला था। इसके बाद इसे सांवड़ पीएचसी में रखवाया गया था। जिस समय पोर्टेबल अस्पताल दिया गया, उस दौरान विभाग ने प्रशासन से इसके लिए चिकित्सक और अन्य स्टाफ भी मांगा था। तब से लेकर अब तक पोर्टेबल अस्पताल के लिए स्टाफ नहीं मिल पाया है।
ये है विभाग की योजना
स्वास्थ्य विभाग इस पोर्टेबल अस्पताल को जल्द ही नागरिक अस्पताल में शिफ्ट करने जा रहा है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के जरिये इस प्रक्रिया का एस्टिमेट तैयार कराया जाएगा। इसके बाद इसे सिविल अस्पताल में शिफ्ट कर इसका सदुपयोग किया जाएगा।
पोर्टेबल अस्पताल में ये हैं सुविधाएं
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले का पहला पोर्टेबल अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें एक आईसीयू और तीन सामान्य वार्ड बनाए गए हैं। आईसीयू वार्ड में 8 बेड और 5 वेंटिलेटर सहित अन्य सुविधाएं हैं। सामान्य वार्डों में 14-14 बेड हैं। आईसीयू सहित सभी वार्डों में चिकित्सकों के लिए चैंबर भी बनाए गए हैं। अस्पताल के सभी हिस्से तैयार होकर दादरी पहुंचे थे जिसके बाद इन्हें आपस में जोड़ा गया था।
वर्जन:
पोर्टेबल अस्पताल गांव सांवड़ स्थित पीएचसी में रखा है और इसके जल्द ही सिविल अस्पताल में शिफ्ट करवा देंगे। इस प्रक्रिया का संबंधित नोडल अधिकारी से जल्द फीडबैक लिया जाएगा।
-डॉ. जयकिशोर, सीएमओ, चरखी दादरी