फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Pooja thali being sold for Rs 500, prices of fruits also increased by 40 percent

Charkhi Dadri News: 500 में बिक रही पूजा की थाली, फलों के दाम भी 40 प्रतिशत बढ़े

Mon, 16 Oct 2023 12:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 16 Oct 2023 12:26 PM IST
विज्ञापन
Pooja thali being sold for Rs 500, prices of fruits also increased by 40 percent
चरखी दादरी। नवरात्र के पहले दिन बाजार में पूजा सामग्री और फलों के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली। पिछले साल के मुकाबला पूजा की थाली 200 रुपये महंगी हुई है। गत वर्ष जहां 300 रुपये की थाली बिक रही थी तो इस बार रेट 500 रुपये पहुंच गया है। वहीं, फलों के दाम भी 40 प्रतिशत तक बढ़े हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि पिछले नवरात्र के मुकाबले इस बार कारोबार अधिक होने की उम्मीद है। पिछले नवरात्र में उम्मीद से काफी कम कारोबार हुआ था जबकि इस बार मार्केट में पहले नवरात्र पर रौनक ठीक-ठाक रही। बता दें कि सोमवार को पहले शरदीय नवरात्र पर पूजा सामग्री व फलों के दाम अचानक आसमान छूने लगे। रविवार को नवरात्र शुरू होते ही दामों 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी देखी गई। केला के भाव 40 से बढ़कर 70 तो सेब के दाम 80 से बढ़कर 120 पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


- फलों के दामों में यूं हुई बढ़ोतरी
फल का नाम- शुक्रवार का भाव - सोमवार का भाव
केला - 40 - 70
सेब - 80 - 120
अमरूद - 70 - 110
बाबू बोसा - 60 - 90
संतरा - 60 - 80
अनार - 90 - 130
नारियल - 40 - 40


- 500 रुपये की थाली में ये मिल रही पूजा सामग्री
बाजार में नवरात्र पूजा के लिए बिक रही थाली में दुकानदार धूप, अगरबत्ती, लौंग, इलायची, सुपारी, चोकी कपड़ा, चुन्नी, रोली, नारियल, जौ, पंचमेवा, शृंगार के साथ एक माता की फोटो दे रहे हैं। वहीं, अन्य सामग्री बढ़ने के साथ ही दाम भी बढ़ जाते हैं। श्रद्धालु अपनी जेब अनुसार ही थाली खरीदकर नवरात्र व्रत की शुरुआत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- गत नवरात्र के मुकाबले इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद
- इस बार शरदीय नवरात्र से पहले ग्रामीण क्षेत्र के किसान अपनी फसल के कार्य निपटा चुके हैं, जिसके चलते ग्रामीण महिलाएं भी नवरात्र रख रही हैं। पूजा सामग्री के दामों में इस बार बढ़ोतरी हुई है। हमे भी थोक में महंगे दामों में सामान मिला है।

-पंकज कुमार, दुकानदार
- हर साल नवरात्र में फल के दाम बढ़ जाते हैं। हमें भी सब्जी मंडी से महंगे दामों में फल मिलता है, इसलिए दाम महंगे करने पड़ते हैं। नवरात्र में केला और सेब की मांग ज्यादा रहेगी और मांग अनुसार ही विक्रेता फल खरीद रहे हैं।
-मनीष कुमार, फल विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed