फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Polytechnic institute admission date extended

Charkhi Dadri News: बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले की तिथि बढ़ी, दो दिन और कर सकेंगे आवेदन

Mon, 24 Jun 2024 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 24 Jun 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic institute admission date extended
चरखी दादरी के छपार स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में जानकारी लेने पहुंचे छात्र।
चरखी दादरी। प्रदेश के बहुतकनीकी संस्थानों में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि मुख्यालय ने बढ़ा दी है। पहले दाखिले के लिए अंतिम तिथि 24 जून निर्धारित की गई थी, जो 26 जून कर दी गई है। ऐसे में बहुतकनीकी संस्थान में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को दो दिन का और समय मिल गया है।
विज्ञापन

छपार स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान प्राचार्य पंकज भल्ला ने बताया कि संस्थान में छह ट्रेड चल रही हैं। इनमें प्रत्येक ट्रेड में 60 सीटें हैं। संस्थान में कुल 360 सीटों पर दाखिले होने हैं। अभी तक 252 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 12 युवाओं ने सोमवार को दाखिले के लिए रुचि दिखाई। पिछले साल संस्थान में सभी सीटें भरी हुई थीं।
विज्ञापन

पिछले साल एक नई ट्रेड इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग की शुरुआत की गई थी। इसमें भी युवाओं ने रुचि दिखाई थी। उन्होंने बताया कि पिछले साल के हिसाब से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ट्रेड में सबसे अधिक आवेदन आते हैं। इस ट्रेड मे लड़कों का रुझान रहता है, जबकि कंप्यूटर इंजीनियरिंग में लड़कियों काफी रुचि दिखा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान में पहली मेरिट सूची 28 जून को जारी होगी। एक जुलाई को काउंसिलिंग कर सीटें आवंटित की जाएंगी। इसके बाद दो जुलाई की इस सूची विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे। वहीं 8 जुलाई को दूसरी सूची प्रदर्शित की जाएगी और 10 जुलाई तक काउंसिलिंग कर 11 से फिर दाखिला प्रक्रिया चलेगी।

ये है संस्थान में कोर्स अवधि
प्राचार्य पंकज भल्ला ने बताया कि संस्थान में दसवीं और बारहवीं दोनों के आधार पर दाखिला दिया जाता है। दोनों के आधार पर कोर्स अवधि में भी अंतर रहता है। उन्होंने अगर कोई आवेदक दसवीं कक्षा के आधार पर दाखिला लेना चाहता है तो उसके लिए कोर्स की अवधि तीन साल की होगी। अगर आवेदक मेडिकल या नॉन मेडिकल से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण है तो उसके लिए कोर्स की अवधि दो साल रहेगी। कला संकाय से 12वीं पास छात्र-छात्राओं के लिए 3 साल का कोर्स रहेगा।




ये हैं सरकारी संस्थान में सुविधाएं

संस्थान में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को शत प्रतिशत रोजगार दिलवाया जाता है। निशुल्क वाई-फाई सुविधा और छात्राओं लिए के ट्यूशन फीस शून्य रहती है। मेरिट धारकों, अनुसूचित व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संस्थान में विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाएं हैं।



संस्थान में ये हैं ट्रेड

1- सिविल इंजीनियरिंग

2- कंप्यूटर इंजीनियरिंग

3- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

4- मेकेनिकल इंजीनियरिंग

5- मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी

6- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed