फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Pollution problem still persists, police attack on vehicles carrying construction materials

Charkhi Dadri News: प्रदूषण की समस्या अभी बरकरार, निर्माण सामग्री वाहक वाहनों पर पुलिस का प्रहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Pollution problem still persists, police attack on vehicles carrying construction materials
जिला पुलिस की ओर से पकड़ा गया निर्माण सामग्री से भरा ट्राला।
चरखी दादरी। जिले में प्रदूषण की समस्या सोमवार को आठवें दिन भी बरकरार रही। दूसरी ओर डीसी के पत्र जारी करने के बाद पुलिस टीमों ने पाबंदी के बावजूद निर्माण सामग्री वाहक वाहनों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार रात पुलिस टीमों ने निर्माण सामग्री भरकर जिले से गुजर रहे 13 भारी वाहन पकड़े। दूसरी ओर इनके आवागमन पर और नकेल कसने के लिए एसपी नितिका गहलोत ने 8 टीमों की ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन

बता दें कि गत 2 नवंबर को डीसी मनदीप कौर ने ग्रेप का तीसरा चरण लागू होते ही खनन व क्रशर जोन की गतिविधियों समेत निर्माण कार्याें व निर्माण सामग्री वाहक वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी थी। इसके बाद भी निर्माण सामग्री वाहक वाहनों का आवागमन जारी था। इसके चलते डीसी मनदीप कौर ने 4 नवंबर को एसपी, खनन और आरटीए विभाग को पत्र लिखकर निर्माण सामग्री वाहक वाहनों पर रोक लगाने के निर्देश देने के साथ लापरवाही बरतने पर रिपोर्ट संबंधित अथॉरिटी को भेजने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

डीसी के इस निर्देश के बाद जिला पुलिस हरकत में आ गई। एसपी नितिका गहलोत ने सात एसएचओ को निर्माण सामग्री वाहक वाहन रोकने दी जिम्मेदारी दी। इतना ही नहीं एक पांच सदस्यीय विशेष टीम भी गठित की गई जो कार्रवाई के दौरान खनन विभाग की टीम के साथ मौजूद रहेगी। वहीं, डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक कुमार पुलिस कार्रवाई का सुपरविजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुलिस के एक्शन मोड़ में आने से डंपर चालकों में मचा हड़कंप
एसपी के आदेश पर रविवार रात जिले में अलग-अलग स्थानों से पुलिस टीम ने 13 निर्माण सामग्री वाहक वाहनों को पकड़ा। इन्हें आगामी कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग के हवाले किया गया। वहीं, पुलिस टीम के एक्शन मोड़ में आने से डंपर चालकों में हड़कंप मचा रहा।

- 14 की जगह 19 किए जाएंगे नाके
सामान्य तौर पर जिले में 14 स्थानों पर नाकाबंदी रहती है। इनमें चार नाके शहरी क्षेत्र जबकि 10 नाके ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। निर्माण सामग्री वाहक वाहनों का आवागमन रोकने के लिए पुलिस अब पांच नाके और बढ़ाएगी। ये नए नाके क्रशर जोन के आसपास लगाए जाएंगे ताकि अप्रोच सड़कों से होकर निर्माण सामग्री वाहक वाहन ने गुजर सकें।


- सोमवार को ये रही प्रदूषण की स्थिति
दादरी जिले में हवा सोमवार आठवें दिन भी खराब रही। हालांकि स्मॉग का असर पहले के मुकाबले कुछ कम जरूर हुआ, लेकिन इससे पूर्णतया छुटकारा नहीं मिल पाया। सोमवार को प्रदूषण का औसतन स्तर 277 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं, प्रदूषण का अधिकतम स्तर 338 एक्यूआई तक पहुंचा। खास बात ये रही कि सोमवार को प्रदूषण का न्यूनतम स्तर 212 एक्यूआई रहा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed