फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Pollution level reached 259 AQI, air quality remained poor

Charkhi Dadri News: प्रदूषण का स्तर पहुंचा 259 एक्यूआई, हवा की गुणवत्ता रही खराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Pollution level reached 259 AQI, air quality remained poor
चरखी दादरी। क्षेत्र में बुधवार को मौसम शुष्क एवं साफ रहा। दिन का अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान पिछले 10 दिन से स्थिर बना हुआ है जबकि हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। दूसरी ओर प्रदूषण का स्तर 259 एक्यूआई दर्ज किया गया और जिले में हवा की गुणवत्ता खराब रही।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। उन्होंने बताया कि अक्तूबर का माह तकरीबन समाप्ति पर है। गर्मी का सिलसिला लगातार बरकरार है, जबकि आमतौर पर कार्तिक मास में सर्दी शुरू हो जाती है। अधिकतर स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं। जलवायु परिवर्तन का असर साफतौर पर देखने को मिल रहा है। मौसमी चक्र में बदलाव देखने को मिल रहा है। इस मौसमी चक्र में बदलाव का असर फसलों के चक्र पर भी पड़ा है। उन्होंने बताया कि नवंबर महीने के दूसरे सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव की संभावनाएं बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed