फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   polluted water pond in worst condition after 1 month made

Charkhi Dadri News: एक माह में ही जवाब दे गया दूषित पानी भंडारण के लिए बनाया गया तालाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
polluted water pond in worst condition after 1 month made
नवनिर्मित तालाब का किनारा टूटने पर रोष प्रकट करते ग्रामीण। संवाद
शिव कॉलोनी के लोगों ने नारेबाजी कर जताया रोष, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांच की भी उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। शिव कालोनी में दूषित पानी के भंडारण के लिए बनाया गया तालाब निर्माण के मात्र एक माह बाद ही जवाब दे गया। बारिश से तालाब के किनारे धंस गए। इसके समीप से गुजर रही सड़क भी टूट गई। इससे ग्रामीणों ने हादसा होने की आशंका जताई है। लोगों ने प्रशासन से निर्माण कार्य में बरते गए भ्रष्टाचार की जांच करवाने की भी मांग की है। इस दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
बता दें कि दूषित पानी की निकासी के लिए 18 लाख की लागत से शिव कॉलोनी में जोहड़ के किनारे को पक्का करवा कर उसमें अस्थायी तौर पर जल भंडारण की व्यवस्था की गई। वर्षा के कारण तालाब का किनारा टूट गया। इसके समीप से गुजर रही सड़क भी धंस गई।
विज्ञापन

ग्रामीण संदीपानंद, बबीता देवी, पूर्व निरीक्षक बीर सिंह, पूर्व डीएफओ भरत सिंह, सूबेदार सुलतान सिंह, कर्मचारी नेता मुकेश सांगवान, नफे सिंह, प्रविंद्र उर्फ ढिल्लू, भूप सिंह ने कहा कि इसके निर्माण में घटिया स्तर की सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। निर्माण कार्य में बरती गई कथित धांधली की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो 29 नवनिर्मित तालाब का किनारा टूटने पर रोष प्रकट करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed