{"_id":"5fcd28028ebc3ecfdf3a3ba9","slug":"politcal-babita-phoghat-charkhi-dadri-news-farmers-protest-charkhidadri-news-rtk585317918","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों पर दंगल गर्ल बबीता फौगाट उतरीं सरकार के पक्ष में, सांगवान खाप के प्रधान और दादरी विधायक पर कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानूनों पर दंगल गर्ल बबीता फौगाट उतरीं सरकार के पक्ष में, सांगवान खाप के प्रधान और दादरी विधायक पर कसा तंज
विज्ञापन
कृषि कानूनों को लेकर दंगर्ल गर्ल एवं अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी बबीता फौगाट भाजपा के पक्ष में उतर आई हैं। महिला विकास आयोग की चेयरमैन बबीता फौगाट का कहना है कि सरकार दिन-रात किसानों से बातचीत कर समाधान निकालने के लिए प्रयासरत है। वार्ता में समाधान निकलने के बाद ही आंदोलन खत्म होगा और सरकार की किसानों के साथ पूरी सहानुभूति है। उन्होंने दादरी विधायक एवं सांगवान खाप-40 के प्रधान सोमबीर सांगवान पर दोगली राजनीति करने का तंज कसा।
बबीता फौगाट ने कहा कि सोमबीर सांगवान पहले तो विधानसभा में कृषि बिलों का समर्थन कर रहे थे। अब अपनी बात से ही मुकर कर वो किसानों के बीच पहुंचे हुए हैं। यह उनकी दोगली राजनीति को दर्शाता है। बबीता ने कहा कि जजपा के विधायकों के किसानों के समर्थन में आने से सरकार पर कोई आंच नहीं आएगी। किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार को भी किसानों की फिक्र है। किसानों की सोचते हुए सरकार ने पहले बुराडी में मैदान दिया और खाने-पीने समेत मेडिकल सुविधा देने की पेश-केश भी किसानों के समक्ष की।
खिलाड़ियों के मेडल लौटने के सवाल पर बबीता कुछ भी स्पष्ट बोलने से बचीं। सवाल का स्पष्ट जवाब देने की बजाय वो दोहराती रहीं कि सरकार किसानों की त्रुटियां सुनकर जल्द उन्हें दूर कर आंदोलन खत्म करवा देगी।
विज्ञापन
सोमबीर बोले : बबीता मेरी बेटी है, क्या बुरा मानना
बबीता फौगाट के तंज के जवाब में विधायक सोमबीर सांगवान ने कहा कि बबीता फौगाट मेरी बेटी ही है। उसकी बात का क्या बुरा मानना। दोगली राजनीति के आरोप में उन्होंने कहा कि मैंने कभी विधानसभा में कृषि कानूनों का समर्थन नहीं किया। ये हमने कहा है कि सरकार पहले किसानों के अविश्वास को दूर करे।